Festival

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

Share Now

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम काजल है कैसे हो आप लोग उम्मीद है की आप अच्छे होगे तो आज हम आप को बताने वाले है विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

सम्पूर्ण विश्व पर अपनी छवि अंकित करने वाला भारत आने वाली 10 जनवरी को अपना विश्व हिन्दी दिवस मनाने जा रहा है। हिंदी भाषा भारत में संचार और प्रसार का सबसे बड़ा और मुख्य मध्यम हैं आज हिंदी भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी बोली और पढ़ाई जाती है। भारत के अलावा हिंदी विश्वभर के 150 देशों के करीब 200 विध्यालयों  में हिंदी पढ़ाई जाती है। स्वदेशियों के मन में अपनी राष्ट्रभाषा के ज्ञान और उसकी महत्त्वता को बताने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस आयोजित किया जाता है।

हिन्दी भाषा का इतिहास

हिन्दी भाषा भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक हैं जिसका इतिहास करीब 1 हज़ार वर्ष पुराना माना जाता है। लगभग 1460 ईस्वी के वहीं समय था जब भारत के साहित्यकारों द्वारा साहित्य सृजन की शुरुआत हुई जिनमें दोहा, चौपाइयाँ, छंद और गाथाओं की रचना की गई| तदुपरांत 1500 ईसवी तक हिन्दी अपने अस्तित्व में ही बनी रही किन्तु मुगलों की अधीनता के चलते हिन्दी के अलावा लोगों ने फारसी, अरबी, पश्तो ओर तुर्की भाषाओं के शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया और हिन्दी अपने मूल रूप से प्रथक हो गई| लेकिन कलम के सिपाहियों ने हार न मानते हुए लोगों के मध्य हिंदी का प्रचार जारी रखा फलस्वरूप हिंदी अपने मूल स्वरूप में लौटने लगी।

इसके बाद अंग्रेज़ों के दौर में भारत में जो हुआ वह तो सर्ववादित है अंग्रेजों ने अपनी सभ्यता हिंदुस्तान में स्थापित करने के भरसक प्रयास किए साथ ही भारतवासियों को कई यातनाएं दी। किंतु स्वतंत्रता सैनानियों ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी और फिरंगियों को देश से बाहर खदेड़ दिया। इन सब में भारत तो आज़ाद तो हुआ परंतु विभाजित भी हुआ जहां भारत का बंटवारा करके हिंदुस्तान और पाकिस्तान दो अलग देश बना दिए गए, जहां इन देशों की भाषाएं भी भिन्न हो गई। 

विश्व हिन्दी दिवस कब से अस्तित्व में आया

भारत के संविधान के निर्माण के समय भरत की राज भाषा चुनी जाने की समस्या आन खड़ी हुई की भारत की राजभाषा क्या होनी चाहिए| जिसके बाद सन् 1975, 14 सितंबर के दिन हिन्दी भाषा को राजकीय भाषा के रूप में सर्वसहमति से राजकीय भाषा के रूप में स्वीकृत कर ली गई। किंतु अभी हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में चुनी गई थी अभी तो इसे वैशश्विक स्तर पर ले जाना था इसलिए राष्ट्रीय हिन्दी प्रचार समिति वर्धा के प्रस्ताव पर विश्व हिंदी दिवस को मनाए जाने का आग्रह किया जिसके बाद हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली। प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 में आयोजित किया गया था, इस सम्मेलन का उद्घाटन इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था जिसके अध्यक्ष मॉरीशस के राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम थे।

निष्कर्ष

जहां एक और भारत का वर्चस्व चहू ओर बढ़ रहा है और विदेशों तक में हिन्दी सिखाई ओर बोली जाती है वहीं अपने ही स्वदेश में लोग हिन्दी बोलने से कतराते हैं।

वर्तमान में आधुनिक होने की हौड़ में आज के युवा अपनी ही मात्रभाषा को कहने में हिचक महसूस करते हैं। भारत जहां एक और विकास की और बढ़ रहा है वहीं दूसरी और अपनी भारतीय सभ्यता से भी दूर हो रहा है और विदेशी सभ्यता और भाषा को प्रयोग कर रहा है।

हिन्दी हमारी जड़ है, हिन्दी हिंदुस्तान की भाषा है यह हमारी सभ्यता का अभिन्न हिस्सा है, ये हम भारतवासियों का कर्तव्य है की हम अपनी मातृभाषा की गरिमा बनाए रखें और इसका सम्मान करें।

तो अब आप को पता ही लगा गया है की विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है FAQ निचे दिए गये है जिसमे आप को काफी प्रश्न के उतर दिख जायेगे

विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है |

प्रथम विश्व हिन्दी दिवस कब और कहाँ मनाया गया था

प्रथम विश्व हिन्दी दिवस सन 1975, 10 जनवरी को नागपुर में आयोजित किया गया था |

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है

14 सितंबर के दिन राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है |

हिन्दी को कब राजकीय भाषा के रूप में चुना गया

वर्ष 1949 में, 14 सितंबर के दिन हिन्दी को राजकीय भाषा के रूप में चुना गया |


Share Now

Kajal kori

मेरा नाम काजल कोरी है,मैं एक हिन्दी कंटेन्ट राइटर हूँ और मुझे लिखने का शौक है|

Related Articles

Leave a Reply