BiographyCelebrities Biography

विशाल कोटियन का जीवन परिचय | Vishal kotiyan Biography in Hindi

Share Now

हैलो दोस्तों! कैसे हो आप लोग| वैसे तो हम सभी अनेकों भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता को जानते हैं लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं भारतीय अभिनेता और मॉडल विशाल कोटियन के बारे में। इस आर्टिकल में हम आगे जानेंगे, विशाल कोटियन का जीवन परिचय ( Vishal kotiyan Biography in Hindi )

विशाल कोटियन एक भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं। उन्होंने बिग मैजिक के टेलीविजन कॉमेडी शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर-बीरबल’ में बीरबल की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने ‘दिल-विल प्यार व्यार, अकबर का बल बीरबल, विघ्नहर्ता गणेश, फैमिली नंबर 1 आदि जैसे विभिन्न टेलीविजन शो में भी अभिनय किया है, विशाल को द-डेडली डिसिप्लिन और डॉन मुथु स्वामी जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।

विशाल कोटियन का प्रारंभिक जीवन ( Vishal kotiyan Biography in Hindi )

एक्टर विशाल कोटियन का जन्म और पालन-पोषण मुंबई महाराष्ट्र में ही हुआ है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई फातिमा हाई स्कूल, मुंबई से की और डॉन बॉस्को कॉलेज, माटुंगा से स्नातक किया।

विशाल कोटियन का जीवन परिचयजानकारी
नाम ( Name )विशाल कोटियन
जन्मतिथि ( Birthdate )13 फरवरी 1985
जन्मस्थान ( Birthplace )मुंबई ,महाराष्ट्र, भारत
उम्र ( Age )36 वर्ष
धर्म ( Religion )हिन्दू ( Hindu )
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय ( Indian )
वैवाहिक स्थिति ( Maritial status )अविवाहित ( Unmarried )
स्कूल ( School )स्कूल -नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुंबई
कॉलेज ( College )कॉलेज नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुंबई
पसंदीदा अभिनेत्री ( Favourite actress )माधुरी दीक्षित
पसंदीदा अभिनेता ( Favourite actor )सलमान खान, रणवीर सिंह

विशाल कोटियन का पेशा

अभिनेता विशाल कोटियन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में टेलीविजन शो दिल विल प्यार व्यार से की थी। इसके बाद वह टेलीविजन शो फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, एक चाभी है पडोस में, श्री आदि मानव, विघ्नहर्ता गणेश में भी नजर आए।

विशाल को द डेडली डिसिप्लिन और डॉन मुथु स्वामी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। उन्होंने 2014 में बिग मैजिक के शो हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल में बीरबल की भूमिका से अपार लोकप्रियता हासिल की।

विशाल कोटियन का व्यक्तिगत जीवन

 विशाल कोटियन ने पायल शेट्टी से सगाई कर ली है और दोनों दिसंबर में शादी करने वाले थे

विशाल कोटियन Bigg Boss 15

विशाल को कोटरियन के बारे में कुछ रोचक जानकारी

  • मुंबई महाराष्ट्र में विशाल कोटियन का जन्म और पालन पोषण हुआ था।
  • विशाल अपने कैरियर की पहले शुरुआत टेलीविजन शो दिल विल प्यार -व्यार से शुरू किया था।
  • विशाल ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आए और मुंबई के दगड़ी चॉल के रहने वाले थे।
  • विशाल ने खुलासा किया कि,मुझे इसमें आने में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था क्योंकि जहां से मैं आता हूं लोगों के पास कपड़े पहनने तक के पैसे नहीं थे जिसके कारण वह अच्छे कपड़े पहनना भी भूल जाते थे।  सौभाग्य से, मेरे माँ और पिताजी ने मुझे एक बहुत अच्छे स्कूल में डाल दिया क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि उन्होंने कहा कि मुझे जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए यहां तक आना पड़ा। जिसके कारण मुझे लगा कि एक अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की आवश्यकता है।
  • उन्होंने कहा कि मेरे पास फीस देने के भी पैसे नहीं थे जिसके कारण मेरी मां कई दिनों तक खाना भी नहीं खाती थी वह चावल बनाती थी और खुद पानी पीकर सो जाती थी। यहाँ तक की उन्होंने बताया है की वे सलमान खान की मूवी की टिकट ब्लैक में भी बेचा करते थे|
  • 17 साल की उम्र में विशाल अपने कॉलेज में एथलीट थे, इसलिए उनकी बॉडी अच्छी थी।  उनके दोस्तों ने एक बार ग्लैडरैग्स के लिए उनकी तस्वीरें भेजीं और उन्होंने वहीं से प्रसिद्धि हासिल करना शुरू कर दिया।
  • विशाल 1998 से अभिनय उद्योग में सक्रिय हैं। उन्हें मुख्य रूप से टेलीविजन शो हर मुश्किल का हल अकबर-बीरबल के में बीरबल के रूप में जाना जाता है।
  • उन्होंने क्राइम शो सीआईडी ​​के कुछ एपिसोड में भी काम किया है।
  • आपको बता दें कि विशाल नहीं कलर्स के टीवी शो बिग बॉस सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट मे भाग लीया था।
  • उन्होंने दिल्ली ड्रैगन्स की ओर से सेलिब्रिटी स्पोर्ट्स शो बॉक्स क्रिकेट लीग में भी हिस्सा लिया।  यह एक स्पोर्ट्स रियलिटी टेलीविजन शो है। जहां लोगों ने उन्हें एक अच्छे काम के लिए भी चुना था।
  • 2020 में, उन्हें स्टार भारत के अकबर का बल बीरबल में देखा गया था। यह शो उनके लोकप्रिय टीवी शो हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल से प्रेरित है।
  • विशाल खासकर अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं।
  • विशाल कई प्रकार के टेलीविजन विज्ञापनों में भी अभिनय किया है।
  • अक्टूबर 2020 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, कोटियन ने प्रशंसा की और महाराष्ट्र सरकार द्वारा की जा रही एमएफएमआर स्वास्थ्य पहल में भाग लिया।  उन्हें उनके काम के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
  • विशाल श्रेयस तलपड़े के पहले हिंदी सिटकाँम शो माय नेम इज लखन का हिस्सा बने थे जो सब टीवी पर प्रसारित किया गया था इसमें इसमे ईशा कंसरा ,परमीत सेठी इसमें अर्चना पूरन सिंह और शंभू मेहरा भी थे।

निष्कर्ष

हम आप लोगों से उम्मीद करते हैं कि हमने जो विशाल कोटियन का जीवन परिचय ( Vishal kotiyan Biography in Hindi ) पर आपको जानकारी दी है, वह आपको सही लगेगी| अगर आपको सही लग रहा है तो आप हमारे आर्टिकल पर कमेंट कर सकते हैं और अगर आप किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री, अभिनेता के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप वो भी हमारे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं ताकि हम आने वाले अगले आर्टिकल में आपके मनपसंद बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री के जीवन परिचय के बारे में बता सके


Share Now

Arti Jha

मेरा नाम आरती झा है । मै बिहार मुजफ्फरपुर की रहने वाली हूं।मैं पेशे से से एक हिंदी लेखक हुँ ।

Related Articles

Leave a Reply