Festival

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है | Valentine day kyu Manaya Jata hai

Share Now

फरवरी का महिना है, प्यार का महिना है, वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है यानि की प्रेमी जोड़ों का त्योहार शुरू हो गया है, लेकिन क्या आपको पता है की वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है ( Valentine day kyon manaya jata hai )| हैलो दोस्तों! स्वागत करती हूँ आपका, आपकी अपनी वेबसाईट Hindi Top पर जिस पर आज हम चर्चा करेंगे वेलेंटाइन डे पर, जहां पर हम जानेंगे की वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है (Valentine day kyon manaya jata hai), वेलेंटाइन डे कब से मनाया जाने लगा, वेलेंटाइन वीक के अलग-अलग डेज़ कौन से होते हैं और किस डेट को पड़ते हैं और भी बहुत कुछ |

फरवरी के 28 दिनों के महीने में वेलेंटाइन वीक का एक हफ्ता कपल्स के लिए बेहद स्पेशल होता है जिसका इंतज़ार हर प्रेमी जोड़ा करता है | वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से स्टार्ट होकर 14 फरवरी तक चलता है जिसमें Rose day ( रोज डे ), Propose day ( प्रपोज डे ), Chocolate day ( चॉकलेट डे ) Teddy day ( टेडी डे ), Promise day ( प्रोमिस डे ), Hug day ( हग डे ), Kiss day ( किस डे )और आखिर में Valentine day ( वेलेंटाइन डे )आता है| इस दिन कुछ लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो कुछ लोग अपने प्यार के साथ खास समय बिताना पसंद करते हैं, उन्हें तोहफ़े देते हैं, इस दिन को प्यार के दिन के रूप में मानते हैं |

वेलेंटाइन डे क्यों और कब से मनाया जाने लगा

वेलेंटाइन डे का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर पड़ा ये एक पादरी थे| वे दुनिया में लोगों के बीच प्यार बांटना चाहते थे, उनके लिए प्रेम ही जीवन था लेकिन उसी देश का राजा क्लॉडियस इसके बिल्कुल उलट था| वह प्रेम जैसी चीज में विश्वास नहीं करता था उसका मानना था की प्रेम पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों का ही पतन कर देता है, जिसके कारण वहाँ के सिपाहियों को आजीवन कुँवारा ही रहना होता था| लेकिन संत वेलेंटाइन ने इसका विरोध किया और उनके विरुद्धध जाते हुए राज्य के कई सैनिकों की शादी भी करवाई| इस बात से नाराज राजा ने संत को सजा के तौर पर फांसी दे दी, जिस दिन संत वेलेंटाइन को फांसी हुई उस दिन 14 फरवरी का ही दिन था| कहा ये भी जाता है की संत वेलेंटाइन ने मरने से शहर के जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आँखें दान कर दी थी| उन्होंने जैकोबस को एक पत्र भी लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा था ‘ तुम्हारा वेलेंटाइन ‘| संत के इस बलिदान के लिए ओर उन्हें याद करते हुए ही वेलेंटाइन डे मनाया जाता है |

वेलेंटाइन डे वीक लिस्ट

नीचे टेबल में वेलेंटाइन डे वीक लिस्ट बताई गई है

Day Date
Rose day 7 फरवरी
Propose day 8 फरवरी
Chocolate day 9 फरवरी
Teddy day 10 फरवरी
Promise day 11 फरवरी
Hug day 12 फरवरी
Kiss day 13 फरवरी
Valentine day 14 फरवरी

वेलेंटाइन डे क्या होता है

हर चीज या रिश्ते को मनाने का एक दिन होता है, जैसे माता पिता के लिए मदर्स डे, फादर्स डे, संगीत और नृत्य के लिए म्यूजिक डे, डांस डे उसी तरह प्यार के लिए प्रेमियों के लिए भी एक दिन होता है जिसे हम वेलेंटाइन डे कहते हैं।

वेलेंटाइन डे के दिन क्या करते हैं

वेलेंटाइन डे के दिन लोग अपने प्रेमीजनों से तो मिलते ही हैं, लेकिन इस दिन को मनाने का सबका एक अलग तरीका होता है। अधिकतर लोग पार्टनर के साथ बाहर घूमना पसंद करते है, कुछ तोहफे देना और कुछ लंच या डिनर पर जाते है। और अगर कोई ज्यादा कुछ स्पेशल करना चाहे तो ये सभी चीजें एक साथ भी कर देते हैं। लेकिन इस दिन अगर कोई सबसे खास चीज अगर आप अपने पार्टनर को देना चाहते हैं तो वो है आपका क्वालिटी टाइम। आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर टाइम स्पेंड कर सकते है ये आपके रिश्ते को और भी मजबूत कर देगा।

वैलेंटाइन डे किसे कहते हैं

हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाते है। जो की संत वेलेंटाइन के बलिदान का दिन भी है, कहते हैं की संत वेलेंटाइन के बाद ही इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई। वे लोगों में प्यार बांटना चाहते थे और हर चीज में वे प्यार ही देखते थे। उनकी मृत्यु के बाद से आज तक हर वर्ष 14 फरवरी को वेलेंटाइन के रूप में मनाते हैं।

वेलेंटाइन डे को हिंदी में क्या कहते हैं

वेलेंटाइन डे को हिंदी भाषा में प्रेम दिवस कहा जाता है, यानी की प्रेमियों का दिन। जो की हर प्यार करने वाले को समर्पित है, इस दिन आप जरूरी नहीं कि केवल अपने पार्टनर को ही गिफ्ट्स दे या उनके ही साथ टाइम स्पेंड करे। बल्कि आप हर उस इंसान के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं जिनसे आप प्यार करते है फिर वह फैमिली हो या फ्रेंड्स ।

वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है

अगर देखा जाए तो वेलेंटाइन डे प्यार करने वाले लोगों का दिन है और इस दिन को आप अपने तरीके से मना सकते हैं, क्योंकि प्यार जताने का सबका एक अलग तरीका होता है। आप फिर चाहे अपने पार्टनर को एक्सपेंसिव गिफ्ट्स दें या उनके लिए कुछ स्पेशल करें, आप हर सूरत में उनसे अपने प्यार का इजहार ही करते हैं।

वेलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट दें

वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट का एक बहुत इम्पॉर्टन्ट रोल होता है, अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने के लिए तोहफ़े एक अहम भूमिका निभाते हैं| वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट्स को चुनना थोड़ा-सा मुश्किल हो जाता है की क्या दें और क्या ना दें लेकिन हम आपकी इस मुश्किल को आसान बना देते हैं| नीचे हमने लिस्ट में कुछ गिफ्ट आइडियास दिए हैं –

  • ट्रिप प्लान कर सकते है
  • स्किन केयर प्रोडक्ट
  • हैन्मैड ग्रीटिंग कार्ड्स
  • सेल्फ ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स
  • जूलरी
  • ड्रेस

इसके अलावा आप अपने पार्टनर को चॉकलेट हैम्पर या इलेक्ट्रॉनिक गैजिट जैसे Earbuds, Headset या स्मार्ट वाच भी दे सकते हैं| आप अगर चाहें तो अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद की कोई दिसँ भी म=बना सकते हैं या उन्हें उनकी फेवरीत जगह पर खाना खिलाने या घूमाने ले जा सकते हैं |

निष्कर्ष

आशा करती हूँ की आज Hindi Top पर जो हमने वेलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है | Valentine day kyon manaya jata hai विषय पर जानकारी दी है वह आपको पसंद आएगी| अगर आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आता है, तो आप हमारी पोस्ट पर लाइक, कमेन्ट और शेयर भी कर सकते हैं| आपका एक लाइक हमारे लिखने और नए आर्टिकल को बटोरने में हमारी सहायता करेगा, इसी तरह हमारी पोस्ट पर अंत तक साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद |


Share Now

Kajal kori

मेरा नाम काजल कोरी है,मैं एक हिन्दी कंटेन्ट राइटर हूँ और मुझे लिखने का शौक है|

Related Articles

Leave a Reply