श्वेता त्रिपाठी का जीवन परिचय | Shweta Tripathi Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का अपनी मन पसंदीदा वेबसाइट Hindi Top पर। दोस्तों आपको हमारी इस वेबसाइट पर प्रत्येक दिन नए-नए लोगों के बारे में जानकारी मिलती रहती है जिसे आपका मन भी लगा रहता है तो दोस्तों ऐसे ही आज हम बात करने जा रहे हैं इस लेख मे श्वेता त्रिपाठी का जीवन परिचय के बारे में।
श्वेता त्रिपाठी कौन है
श्वेता त्रिपाठी एक प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों के साथ-साथ टीवी विज्ञापनों और टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम करती हैं। श्वेता त्रिपाठी न केवल एक अभिनेत्री बल्कि एक निर्देशक, मॉडल और फोटोग्राफर भी हैं और वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं। कभी एडवोकेट बनने की ख्वाहिश रखने वाली श्वेता आज एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं, श्वेता त्रिपाठी ने अपने अभिनय से युवा पीढ़ी को बहुत प्रभावित किया है। श्वेता ने ‘मसान’ और ‘क्या मस्त है लाइफ’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन सही मायने में उन्हें लोकप्रियता वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली।
इस वेब सीरीज में श्वेता ने ‘गोलू’ का किरदार निभाया था, इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा वह टाटा स्काई, टाटा टी, तनिष्क आदि बड़े विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। श्वेता त्रिपाठी हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर वह ग्लैमरस फोटोशूट करवाती रहती हैं। श्वेता त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
श्वेता त्रिपाठी का निजी जीवन
अगर हम श्वेता त्रिपाठी के निजी जीवन की बात करें तो लंबे समय तक एक्टर और रैपर चैतन्य शर्मा को डेट करने के बाद श्वेता त्रिपाठी ने साल 2018 में शादी कर ली। चैतन्य एक रैपर हैं और उन्हें स्लो चीता के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि श्वेता और चैतन्य एक नाटक के सिलसिले में फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे, जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। चैतन्य और श्वेता ग्लैमर की दुनिया के सबसे प्यारे कपल हैं, जिनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है।
श्वेता त्रिपाठी का जीवन परिचय
नाम | श्वेता त्रिपाठी शर्मा |
उपनाम | श्वेता |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, सहायक निदेशक, फैशन डिजाइनर, फोटोग्राफर |
प्रसिद्ध भूमिका | गोलू गुप्ता वेब श्रृंखला में “मिर्जापुर” |
डेब्यूटीवी | क्या मस्त है लाइफ, ज़ेनिया खान के रूप में, वर्ष 2009 में |
भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
जन्म तिथि | 6 जुलाई 1985 |
आयु | 36 वर्ष |
जन्म स्थान | नई दिल्ली, भारत |
स्कूल | डीपीएस आरके पुरम |
कॉलेज | राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली, भारत |
गृहनगर | नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
जाति | ब्राह्मण |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
प्रेमी | चैतन्य शर्मा |
पति | चैतन्य शर्मा |
विवाह | दिनांक 29 जून 2018 |
विवाह स्थान | गोवा, भारत |
शैक्षिक योग्यता | फैशन संचार में स्नातक |
श्वेता त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन
श्वेता त्रिपाठी का जन्म 6 जुलाई 1985 ( शनिवार ) को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। वह मुख्य रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता एक आईएएस अधिकारी हैं जबकि उनकी मां एक शिक्षिका हैं जो अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। श्वेता त्रिपाठी के परिवार को उनके पिता की नौकरी के कारण कई जगहों पर रहने का मौका मिला। जिसमें सबसे ज्यादा समय अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मुंबई में बिताया। श्वेता की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम पूजा त्रिपाठी है।
श्वेता त्रिपाठी का करियर
साल 2009 में, श्वेता त्रिपाठी को डिज़नी चैनल के शो ”क्या मस्त है लाइफ” शो में काम करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने ज़ेनिया खान का टॉमबॉय का किरदार निभाया था। इसके कुछ समय बाद ही वह बिंदास चैनल के ”द ट्रिप” शो में भी नजर आईं। फिल्म में उन्हें 2011 की फिल्म ”तृष्णा” से ब्रेक मिला, जो एक ब्रिटिश-स्वीडिश-भारतीय फिल्म थी। यह फिल्म बहुत प्रसिद्ध उपन्यास ”टेस ऑफ द डी अर्बेरविल्स” पर आधारित थी। लेकिन साल 2015 में फिल्म ”मसान” ने उन्हें पहचान दिलाई। श्वेता त्रिपाठी मसान मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
जिसमें श्वेता ने विक्की कौशल के ऑपोजिट शालू का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ज़ी सिने अवॉर्ड भी मिला था। उनका क्यूट अंदाज और प्यारी मुस्कान ने कई लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में संजय मिश्रा और ऋचा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में थे। फिर साल 2017 में, श्वेता फिल्म ”हरामखोर” में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ संध्या की भूमिका में दिखाई दीं।
श्वेता त्रिपाठी के अवॉर्ड
अवॉर्ड | फिल्म | सम्मानित | वर्ष |
---|---|---|---|
लॉस एंजिल्स भारतीय फिल्म महोत्सव | हरामखोर | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए | 2015 |
अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स | मसान | बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए | 2016 |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया फ़िल्म अवार्ड्स | मसान | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए | 2016 |
ज़ी सिने अवॉर्ड | मसान | सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए | 2016 |
श्वेता त्रिपाठी से सम्बधिंत कुछ रोचक जानकारी
- बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी हिंदी फिल्म उद्योग में एक सहायक निर्देशक, मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर और फोटोग्राफर भी हैं।
- उन्हें बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी, बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ नाटक देखने के लिए थिएटर जाती थीं।
- श्वेता त्रिपाठी की शादी हो चुकी है। वह एक नाटक के दौरान अपने पति चैतन्य शर्मा से मिलीं। पहली ही मुलाकात में श्वेता और चैतन्य को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
- कॉलेज पूरा करने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए फेमिना पत्रिका के लिए एक फोटो संपादक के रूप में काम किया।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता त्रिपाठी एक प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर हैं, श्वेता त्रिपाठी अंडमान द्वीप समूह में स्कूबा डाइविंग सीखी और यहीं से उन्हें ट्रेंड स्कूबा डाइवर के रूप में सर्टिफिकेट मिला।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको श्वेता त्रिपाठी का जीवन परिचय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया है जिसमें आपको बताया गया है कि श्वेता त्रिपाठी का जन्म कहां हुआ, श्वेता त्रिपाठी का कैरियर, और श्वेता त्रिपाठी का प्रारंभिक जीवन हमने आपको इन सब चीजों के बारे में जानकारी दिया गया हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा इस लेख में जो भी बताया गया है वे बिल्कुल सही होगा और आपको पसंद भी आया होगा अगर आपको पसंद आता है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताइए।