शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें

हैलो दोस्तों! स्वागत है आपका, आपकी अपनी वेबसाईट Hindi Top पर जहां आज हम आपको वाले है शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें ( Shadi Se Pehle Phone Par Baat Kaise Kare )
शादी के पहले बात करने का एक अलग ही आनंद होता है। शादी के पहले बात करने की ख्वाहिश ज्यादातर लोग रखते हैं। लोग बात करने के लिए इतना परेशान रहते हैं कि वे अपने घर वालों से छुपकर फ़ोन पर बात करते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि लोग बात करने के अलावा उनसे मिलने भी लगते हैं। उनको लगता है कि शादी के पहले बात करने से हम अपने साथी को बहुत अच्छे से जान लेंगे और आगे कोई भी दिक्कत नहीं होगी।अपनी इसी बात को सत्य साबित करने के लिए बहुत से लोग रिश्ता हो जाने पर अपने पार्टनर से बात करना शुरू कर देते हैं। वे फ़ोन के माध्यम एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें, ये बात हो सकता है कि लोगों को पहले ना पता हो लेकिन धीरे धीरे वे सीख जाते हैं। इसी के साथ साथ आपको बताते चलें कि बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें।
दरअसल उन्हें ये तो पता है शादी से पहले एक दूसरे से फ़ोन पर बात करने से रिश्ता एक दूसरे को जानने में आसानी होती है लेकिन कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि बात करने की वजह से रिश्ते टूट जाते हैं क्योंकि लड़के जो चाहते और समझते हैं उससे अलग स्वभाव की लड़की मिलती है। ये सारी बातें तो स्थिति और व्यक्तित्व पर निर्भर करती है। शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें इसके बारे में लड़के और लड़कियाँ दोनों ही चिंतित होते हैं। यदि आप भी नहीं जानते कि शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें तो आज के अपने इस लेख में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे। हम आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको ये अंदाज़ा हो जाएगा कि अपने पार्टनर से शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें तो आइए जानते हैं, वह बातें कौन सी और क्या हैं
शादी से पहले फ़ोन पर कैसे बात करें –
यदि आप एक महिला हैं और आप को नहीं पता कि शादी से पहले फ़ोन पर कैसे बात करें तो आपको इसके लिए ज़्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। एक महिला होने के नाते ये कोशिश ज़्यादा करें कि आपकी तरफ़ आपके पार्टनर का फ़ोन पहले आए। इसी के साथ साथ आपको ये भी ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने पार्टनर को बोलने का मौक़ा दें। लोगों को चाहिए कि जितनी इज्जत हो सके वे एक दूसरे को दें। हर किसी के मन में इज्जत पाने की चाहत होती है और वह इज़्ज़त अगर अपना पार्टनर दे तो इससे अच्छी बात और हो ही नहीं सकती। लड़कियों को ज्यादा सुनना चाहिए और जितना उनका पार्टनर पूछे उसका प्यार से जवाब देना चाहिए। इसके साथ यह भी ध्यान दें कि आपका पार्टनर आपसे बात करते करते बोर नहीं बल्कि और बात करने के लिए उत्सुक रहे।
शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें इस तरह का सवाल तो लगभग हर इंसान के मन में होता है लेकिन इसी के साथ साथ उसे ये भी चिंता सताती है कि अगला इंसान उसे पसंद करेगा या नहीं। अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस कर रहे हैं तो आपको चाहिए कि आप उसके मन में अपनी जगह बनाने की कोशिश करें, उसको इंप्रेस करें। लड़के और लड़कियों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे को समझें। शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें और क्यों करें इस चिंता के पीछे एक कारण यह होता है कि लड़की या लड़का अपने साथी के बारे में हर एक चीज की जानकारी प्राप्त कर सकें। उसको जो ना पसंद हो उस बात को बार-बार ना दोहराएं, बल्कि ज्यादातर अपने साथी के घरवालों और परिवार की बात करें, इससे लड़के यह समझते हैं कि यह लड़की सब का ध्यान और ख्याल रखने वाली है।
कुछ बातें जिनका आपको ध्यान रखने की जरूरत है
- इस बात का ध्यान रखें खासतौर से लड़कियां कि वह लड़कों के दोस्तों की बात ना करें। इससे लड़के चिढ़ते हैं। उनसे बस अपनी बात करें और अपने भविष्य को सुंदर बनाने की बात करें। इन सब बातों से लड़के बहुत खुश होते हैं और उन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
- लड़कियों को चाहिए कि वह बात करते समय धीमी आवाज से बात करें। तेज व ऊँची आवाज लड़कों को पसंद नहीं होती।
- लड़कों को चाहिए कि वे लड़की का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें और लड़की की पसंद नापसंद जानने की कोशिश करते रहें।
- बात अगर लड़कों की करें तो उनको यह चाहिए कि लड़कियों से बहुत ही समझदारी और नम्रता से बात करें।
- उनकी इतनी ज्यादा केयर करें कि लड़की के मन में जो भी उल्टे सीधे सवाल हो वो अपने आप खत्म हो जाये।
लड़कों को यह चाहिए कि वह अपने पार्टनर को खुद कॉल करें। आप ये चिंता ना करें कि शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें। नए नए रिलेशनशिप में लड़कियां खुद कॉल या मैसेज नहीं करती। अगर कोई लड़की आपके कॉल का इंतजार करती हो तो आप उसे कॉल अवश्य करें। इससे लड़कियों को बहुत अच्छा महसूस होता है, उन्हें यह लगता है कि वे अपना परिवार किसी ऐसे लड़के के लिए छोड़ रही हैं जो उनका बहुत ही ध्यान रखता है। ऐसी ही बात करें जिससे वे खुश हो।
तारीफ सुनने की इच्छा हर किसी की होती है। हर कोई चाहता है कि आप उसकी तारीफ करें। इससे बहुत खराब मूड भी अच्छा हो जाता है। अगर कोई आपसे गुस्सा या नाराज है और आप उसकी तारीफ करेंगे तो उसका गुस्सा और नाराजगी बहुत हद तक कम हो जाएगी। अगर दोनों लोग एक दूसरे को खुश करना चाहते हैं तो एक दूसरे की तारीफ हर बात में करें। तारीफ रिश्ते को और ज़्यादा खूबसूरत बनाती हैं। इससे दोनों ही खुश होंगे और आपका फ्यूचर भी अच्छा व्यतीत होगा।
एक दूसरे की गलत बात को नजरअंदाज करें। किसी छोटी बात के लिए बीच में ईगो को ना लाएं। किसी भी रिलेशन में अगर ईगो आ जाता है तो रिश्ते खत्म होने के चांसेस अत्यधिक बढ़ जाते हैं। आप अगर अपनी गलती मान लें तो लड़ाई कम हो जाएगी। कोई भी अपनी गलती मान ले चाहे वह लड़की हो या लड़का, तो सामने वाले की नजर में आपकी अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। उनको यह एहसास होने लगता है कि मेरी गलती की वजह से इसने उल्टा मुझसे माफी मांग ली और वह आपसे और ज्यादा प्यार करने लगेगा। इससे आप खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं ।
जी हाँ, ये बात बिलकुल सही है कि व्यक्ति को इस बात की अवश्य चिंता सताती है कि शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें। इस लेख में हमने शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें, इस विषय पर एक विशेष चर्चा की है। शादी के पहले बात करने के अगर फायदे हैं तो वहीं नुकसान भी है। बहुत सी लड़कियां या लड़के नहीं समझ पाते कि उनको किस तरह से बात करनी है। यह जानकारी ना होने के कारण वह अच्छे होते हुए भी अपना रिश्ता खराब कर लेते हैं, और रिश्ता खत्म करने में आसानी भी होती है। यह कोशिश करें कि शादी के पहले उतनी बात करें जितनी आवश्यक है। इससे आपको बहुत से दिक्कत हो सकती है। जाने अनजाने में आप अपने पार्टनर का दिल दुखा सकते हैं और इससे रिलेशन में खटास आ सकती है। अगर आपका पार्टनर जोर डालता है बात करने के लिए तो ही आप बात करें वरना हद से ज़्यादा बात ना करें।
उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें, इस विषय पर ज़्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
निष्कर्ष
उम्मीद है आपको आज का शादी से पहले फ़ोन पर बात कैसे करें आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको आज का आर्टिकल पसंद आता है तो आप हमारी पोस्ट पर लाइक, कमेंट कर सकते हैं और इसे शेयर भी कर सकते हैं। हम इसी तरह आपके लिए अलग-अलग विषयों पर आर्टिकल लाते रहेंगे, आपका एक लाइक हमारे लिखने और नए आर्टिकल को बटोरने में हमारी सहायता करेगा। इसी तरह हमारे साथ अंत तक जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
शादी से पहले फोन पर बात कैसे करें
शादी से पहले अपने पार्टनर को याची तरह से जान लेना बहोत जरूरी होता है, इसलिए शादी से पहले आप अपने पार्टनर से उनसे जुड़ी चीजों के बारे में बात करें जिससे की आपको उन्हें और अच्छे से जानने का मौका मिले।
शादी से पहले फोन पर क्या बात करना चाहिए
हर इंसान की शादी के बाद कुछ ख्वाहिशें होती है जिन्हे वो पूरा करना चाहता है इसलिए आपको चाहिए की आप अपने पार्टनर से उनके ड्रीम्स और उनकी पसंद की चीजें करने के बारे में बात करें साथ ही अपनी फॅमिली प्लानिंग को लेकर भी चर्चा करें।