शादी से पहले कैसे बात करें ( Shadi se Pehle Baat kaise kare )

हैलो दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी टॉप वेबसाईट पर जहां हम आज बड़े ही मजेदार विषय पर चर्चा करने जान रहे हैं शादी से पहले कैसे बात करें ( Shadi se pehle baat kaise kare ).
शादी के पहले बात करने का एक अलग ही आनंद होता है। शादी के पहले बात करने की ख्वाहिश ज्यादातर लोग रखते हैं। लोग बात करने के लिए इतना परेशान रहते हैं कि अपने घर वालों से कुछ लोग छुप-छुप कर बात करते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि लोग बात करने के अलावा उनसे मिलने भी लगते हैं। उनको लगता है कि शादी से पहले बात करने से हम अपने साथी को बहुत अच्छे से जान लेंगे और आगे कोई भी दिक्कत नहीं होगी।
कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि बात करने की वजह से रिश्ते टूट जाते हैं क्योंकि लड़के जो चाहते और समझते हैं उससे अलग स्वभाव की लड़की मिलती है। इस बात का पता उन्हें बात करने से होता है, और वो शादी करने से इंकार कर देते हैं। शादी से पहले बात करना कभी अच्छा हो सकता है और कभी-कभी बहुत बुरा भी होता है।
लड़की व लड़के को आपस में चाहिये हैं कि वह एक दूसरे के स्वभाव और व्यक्तित्व से परिचित रहें। इसके अतिरिक्त बहुत से ऐसी कमियां और अच्छाइयाँ दोनों लोगों को नजर आने लगती हैं। इसलिए शादी से पहले अपने साथी से बहुत ध्यान से बात करें।
अगर कोई लड़की अपने पार्टनर से बात करना चाहती है तो उस को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के शीर्षक में हम शादी से पहले किस तरह अपने साथी से बात करें, उसके बारे में कुछ चर्चा करेंगे। आज का विषय हमें इस बात की जानकारी देगा कि हम कैसे? और किस तरीके से अपने होने वाले जीवन साथी से बात करें? तो आइए जानते हैं, वह बातें कौन सी और क्या हैं?
शादी से पहले कैसे बात करें –
शादी से पहले अपने होने वाले जीवन साथी से बात करने के लिए लड़की को चाहिए कि वह ज्यादा ना बोले क्योंकि इससे लड़कों पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है।
लोगों को चाहिए कि जितनी इज्जत हो सके वे एक दूसरे को दें। हर किसी के मन में इज्जत पाने की चाहत होती है और वह इज़्ज़त अगर अपना पार्टनर दे तो इससे अच्छी बात और हो ही नहीं सकती।
- लड़कियों को ज्यादा सुनना चाहिए और जितना उनका पार्टनर पूछे उसका प्यार से जवाब देना चाहिए।
- इसके साथ यह भी ध्यान दें कि आपका पार्टनर आपसे बात करते करते बोर नहीं बल्कि और बात करने के लिए उत्सुक रहे।
- उसके मन में आप अपनी जगह बनाने की कोशिश करें, उसको इंप्रेस करें।
- लड़के और लड़कियों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे को समझें।
शादी से पहले बात करने का कारण यह होता है कि लड़की या लड़का अपने साथी के बारे में हर एक चीज की जानकारी प्राप्त करें, उसको जो ना पसंद हो उस बात को बार-बार ना दोहराएं, बल्कि ज्यादातर अपने साथी के घरवालों और परिवार की बात करें, इससे लड़के यह समझते हैं कि यह लड़की सब का ध्यान और ख्याल रखने वाली है।
इस बात का ध्यान रखें खासतौर से लड़कियां कि वह लड़कों के दोस्तों की बात ना करें। इससे लड़के चिढ़ते हैं। उनसे बस अपनी बात करें और अपने भविष्य को सुंदर बनाने की बात करें। इन सब बातों से लड़के बहुत खुश होते हैं और उन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
अगर कोई लड़की आपके कॉल का इंतजार करती हो तो आप उसे कॉल अवश्य करें। इससे लड़कियों को बहुत अच्छा महसूस होता है। उन्हें यह लगता है कि वे अपना परिवार किसी ऐसे लड़के के लिए छोड़ रही हैं जो उनका बहुत ही ध्यान रखता है। ऐसी ही बात करें जिससे वे खुश हो।
तारीफ सुनने की इच्छा हर किसी की होती है। हर कोई चाहता है कि आप उसकी तारीफ करें। इससे बहुत खराब मूड भी अच्छा हो जाता है। अगर कोई आपसे गुस्सा या नाराज है और आप उसकी तारीफ करेंगे तो उसका गुस्सा और नाराजगी बहुत हद तक कम हो जाएगी। अगर दोनों लोग एक दूसरे को खुश करना चाहते हैं तो एक दूसरे की तारीफ हर बात में करें। तारीफ रिश्ते को और ज़्यादा खूबसूरत बनाती हैं। इससे दोनों ही खुश होंगे और आपका फ्यूचर भी अच्छा व्यतीत होगा।
अपने ईगो को बीच में न लाए
एक दूसरे की गलत बात को नजरअंदाज करें। किसी छोटी बात के लिए बीच में ईगो को ना लाएं। किसी भी रिलेशन में अगर ईगो आ जाता है तो रिश्ते खत्म होने के चांसेस अत्यधिक बढ़ जाते हैं। आप अगर अपनी गलती मान लें तो लड़ाई कम हो जाएगी। कोई भी अपनी गलती मान ले चाहे वह लड़की हो या लड़का, तो सामने वाले की नजर में आपकी अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। उनको यह एहसास होने लगता है कि मेरी गलती की वजह से इसने उल्टा मुझसे माफी मांग ली और वह आपसे और ज्यादा प्यार करने लगेगा। इससे आप खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं ।
कुछ अंतिम शब्द
शादी के पहले बात करने के अगर फायदे हैं तो वहीं नुकसान भी है। बहुत सी लड़कियां या लड़के नहीं समझ पाते कि उनको किस तरह से बात करनी है। यह जानकारी ना होने के कारण वह अच्छे होते हुए भी अपना रिश्ता खराब कर लेते हैं, और रिश्ता खत्म करने में आसानी भी होती है।
यह कोशिश करें कि शादी के पहले उतनी बात करें जितनी आवश्यक है। इससे आपको बहुत से दिक्कत हो सकती है। जाने अनजाने में आप अपने पार्टनर का दिल दुखा सकते हैं और इससे रिलेशन में खटास आ सकती है। अगर आपका पार्टनर जोर डालता है बात करने के लिए तो ही आप बात करें वरना हद से ज़्यादा बात ना करें।
हमें विश्वाश है की ये टिप्स आपके लिए बड़ी हेल्पफुल साबित होंगी और आपकी इस परेशानी को भी जरूर दूर करेगी की शादी से पहले कैसे बात करें ( Shadi se pehle baat kaise kare )
निष्कर्ष
उम्मीद है की आपको हमारा आज का आर्टिकल शादी से पहले कैसे बात करें ( Shadi se pehle baat kaise kare ) पसंद आया होगा। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आता है तो आप हमारी पोस्ट पर लाइक, कमेन्ट कर सकते हैं और इसे शेयर भी कर सकते हैं। हम इसी तरह आपके लिए अलग-अलग विषय पर आर्टिकल लाते रहेंगे, आपका एक लाइक हमारे लिखने और नए आर्टिकल को बटोरने में हमारी सहायता करेगा। इसी तरह हमारी पोस्ट पर अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।