सबसे बड़ा दान क्या है? जाने 6 सबसे बड़े दान के बारे में

दोस्तों हिंदी टॉप (Hindi Top) आपका एक बार फिर से स्वागत करता है। दोस्तों आप सभी ने एक ना एक बार यह अवश्य सोचा होगा कि आखिर सबसे बड़ा दान क्या है? आप में से बहुत से लोग यह भी सोचते होंगे कि अधिक धन अधिक मूल्यवान चीजें चीजें देना ही शायद सबसे बड़ा दान है। परंतु क्या यह सच है? आखिर कोन सा है दुनिया का सबसे बड़ा दान?
दान क्या है
दुनिया के सबसे बड़े दान को जाने से पहले आइए जानते हैं कि आखिर दान क्या है? किसी भी व्यक्ति का किसी भी प्राणी चाहे वह मनुष्य हो जाए कोई जीव, उसको अपनी खुशी से, अपने दिल से कुछ देना जो कि उसके काम आए या फिर उसकी जरूरत को पूरा करें, यही दान है।
दान दिखावा नहीं है। यदि हम सबको बताएं कि मैंने किसी व्यक्ति को यह दिया, तो वह दान नहीं। जब किसी जरूरतमंद व्यक्ति या पशु को देखकर हृदय से आवाज आए कि मुझे इसकी सहायता करनी है, वही है दान। दान मूल्यवान या साधारण चीजों को नहीं देखता। दान में मूल्य का कोई मोल नहीं है। यदि मोल है तो वह भावनाओं का और आपकी मन की सच्चाई का।
हृदय की सच्चाई और पवित्रता ही आपके दान का बड़प्पन बताती है। ना कि उस दान में दिए गई वस्तु। पैसों का मूल्य दान की महत्वता या बड़प्पन निश्चित नहीं करता। इस तरीके से दोस्तों हमने देखा कि सबसे बड़ा दान वही है जो हृदय की पवित्रता से दिया जाए पूरे मन से दिया जाए। अधिक मूल्य वाला दान सबसे बड़ा दान नहीं कहलाता।
दुनिया के 6 सबसे बड़े दान
दान कई प्रकार की हैं। सद्दाम, आवेदन और आहार दान, यह मुख्य रूप से दान के प्रकार होते हैं। यदि बात की जाए कि इन में और कौन-कौन से दान आते हैं, तो इनमे बहुत सारे दान हैं जैसे गोदान कन्यादान विद्यादान रक्तदान अन्नदान को दान आदि।
तो चलिए दोस्तों, देखते हैं दुनिया में कौन-कौन से सबसे बड़े दान है। दुनिया के सबसे बड़े 7 दान को देखने से पहले हम आपको बता दें कि कोई भी दान मूल्य के रूप से बड़ा नहीं है।
जो दान सच्ची नियत से किया जाए, वही सबसे बड़ा दान है। जो नीचे 7 दान दिए गए हैं यह मुख्य प्रकार के दान है और इनका मूल्य सच में बहुत अधिक होता है।
कन्यादान
अपनी बेटी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ विदा करना कन्यादान कहलाता है। कन्यादान शास्त्रों के अनुसार बहुत बड़ा दान है। इस दान को करने के लिए एक बहुत ही बड़ा हृदय चाहिए।
कोई भी पिता या कोई भी मां-बाप नहीं चाहेगा कि उसका बच्चा हमेशा के लिए उनसे दूर जाए। किंतु कन्यादान ना केवल सामाजिक किंतु एक प्राकृतिक प्रथा, नियम तथा जरूरत भी है।
इसी कन्यादान के की बदौलत यह दुनिया चल रही है। वेदों के अनुसार एक पिता का कन्यादान करना एक बहुत ही बड़ा और अमूल्य दान है।
गोदान
गौमाता का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। प्राचीन काल में ब्राह्मणों को गौमाता दान स्वरूप दी जाती थी । गोदान एक बहुत ही विशेष और महान दान माना गया है ।
वेदों के अनुसार गौमाता बहुत ही पवित्र मानी गई हैं और यदि हम किस किसी व्यक्ति को यह दान में देते हैं तो वह एक बहुत ही अच्छा और महान दान माना जाता है।
रक्तदान
अपने शरीर के रक्त को किसी अन्य के स्वास्थ्य के लिए दान करना भी बहुत बड़ा दान है। जी हां दोस्तों! यदि हमारा दान में दिया गया रक्त, किसी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है तो आप ही बताइए कि उसे से महान दान और क्या होगा?
विद्यादान
शास्त्रों के अनुसार एक शिक्षक का दर्जा भगवान के समान है। विद्या का दान बहुत महान दान माना गया है। विद्या दान करना मतलब अपने गुणों को दूसरे व्यक्ति को सौंपना। उसको भी अपने जितना गुणवान तथा योग्य बनाना। वेदों के अनुसार विद्या का दान बहुत ही बड़ा और विशेष दान है। इसी कारण शिक्षक को भगवान का रूप माना जाता है।
अन्नदान
दोस्तों किसी भूखे का पेट भरना भी सबसे बड़ा दान माना जा सकता है। यह वह दान है,जिसमें जो चाहे थोड़ा सा ही क्यों ना दिया गया हो पर वह किसी व्यक्ति को भूख से मरने से बचा सकता है। गरीब और जरूरतमंद लोगों का पेट भरना ही अन्य दान कहलाता है जो कि सच में बहुत ही महान दान है।
भूमिदान
प्राचीन काल से ही भूमि दान का बहुत ज्यादा महत्व है। पुराने जमाने में राजा और महाराजा अपने राज्य के श्रेष्ठ लोगों को, मुख्य रूप से ब्राह्मणों को भूमि का दान करते थे।
यह दान एक बहुत ही कल्याणकारी तथा सर्वोत्तम दान माना जाता था। इसकी महत्वता को देखते हुए आज भी बहुत सारे लोग भूमि का दान करते हैं।
निष्कर्ष
हम आशा करते हैं दोस्तों कि आपको हमारा आर्टिकल सबसे बड़ा दान क्या है बहुत अच्छा लगा होगा। आशा करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़कर आप सही मायने में दान और उसकी महत्वता को जान गए होंगे।