रोहनप्रीत सिंह का जीवन परिचय | Rohanpreet Singh Biography in Hindi

हैलो दोस्तों! आप लोग कैसे हैं। वैसे तो हम अनेकों भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेताओं को जानते हैं, लेकिन आज हम आपको भारतीय पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह का जीवन परिचय ( Rohanpreet Singh Biography in Hindi ) बताने जा रहे हैं जो अपने बेहतरीन गानों के लिए प्रचलित है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे रोहनप्रीत के निजी जीवन से जुड़ी कुछ खबरें जैसे Rohanpreet की age क्या है, रोहनप्रीत की वाइफ ( Rohanpreet Wife ) कौन है और भी बहुत कुछ –
रोहनप्रीत सिंह का जीवन परिचय | Rohanpreet Singh Biography in Hindi | जानकारी (Information) |
---|---|
नाम ( Name ) | रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) |
जन्मतिथि ( Birth date ) | 1 दिसम्बर 1994 |
उम्र ( Age ) | 28 वर्ष ( 2021 ) |
जन्मस्थान ( Birth place ) | पटियाला, पंजाब |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
धर्म ( Religion ) | सिख |
जाती ( Rohanpreet caste ) | पंजाबी |
वैवाहिक स्थिति ( Maritial status ) | विवाहित |
पत्नी का नाम ( Rohanpreet wife ) | नेहा कक्कड़ ( गायिका ) |
शादी की तारीख ( Rohanpreet marriage date ) | 24 अक्टूबर 2020 |
रोहनप्रीत सिंह एक भारतीय पंजाबी गायक और प्रसिद्ध अभिनेता हैं। रोहनप्रीत का जन्म एक सिख परिवार में हुआ है और वह पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। उन्होंने विभिन्न रियलिटी टीवी शो में भाग लिया है इसके अलावा वह 2018 में हुए ‘राइजिंग स्टार 2’ में फर्स्ट रनर-अप बने। शो में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जज थे और उन्होंने रोहनप्रीत को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट भी बताया। हाल ही में रोहनप्रीत ने बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ से शादी की है।
रोहनप्रीत का प्रारंभिक जीवन | Rohanpreet Singh Biography in Hindi
रोहनप्रीत ने अपनी स्कूली शिक्षा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल, पटियाला से की। उन्होंने 9 साल की उम्र में ही संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था, रोहनप्रीत संगीत सीखने के लिए प्रोफेसर गुरमुख सिंह सहगल के पास जाते थे और उन्हीं से उन्होंने गाना सीखा। हालांकि रोहन के चाचा भी बहुत अच्छे गायक और संगीतकार रहे हैं इस वजह से ये फैमिली बैकग्राउंड म्यूजिक से जुड़े हुए हैं। रोहन के पिता ने उन्हें गाने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया और इसी के चलते वे सिंगर बनने के इरादे से मुंबई भी आ गए। उनकी आवाज बहुत सुरीली है इसी वजह से वह बचपन से ही टेलीविजन पर आने वाले कई सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।
रोहनप्रीत सिंह परिवार और रिश्तेदार
पिता | गुरिंदर पाल सिंह |
मां | दलजीत कौर |
बहन | अमनप्रीत कौर, रशमिंदर कौर |
रोहनप्रीत की शारीरिक विशेषताएं
रोहनप्रीत सिंह का शरीर स्वस्थ है और वह 5 फीट 10 इंच (178 सेमी) लंबा है। शरीर की फिटनेस के बारे में अधिक बताते हुए उनका वजन लगभग 75 किलोग्राम (165 पाउंड) है, रोहनप्रीत सिंह खुद को हमेशा फिट रखते हैं और वह काफी हेल्दी कॉन्शियस रहते हैं। उसकी छाती का माप 40 इंच है, कमर लगभग है, 30 इंच और बाइसेप्स का माप 14 इंच है| उनके बालों का रंग कला है साथ ही उनकी आँखों का रंग भी कला हैं।
रोहनप्रीत सिंह का पारिवार और उससे जुड़े रिश्ते
रोहनप्रीत सिंह का जन्म गुरुवार 1 दिसंबर 1994 को पंजाब के पटियाला में हुआ था। गायक रोहनप्रीत सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ है और वह पंजाब के पटियाला के रहने वाले है। उनके पिता का नाम गुरिंदर पाल सिंह है और वह पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी थे एवं उनकी मां का नाम दलजीत कौर है और वह एक गृहिणी हैं। रोहनप्रीत की दो बहनें अमनप्रीत कौर और रश्मिंदर कौर हैं इसके साथ ही हाल ही में उनके परिवार में एक और सदस्य शामिल हुआ है और वो हैं उनकी पत्नी नेहा कक्कड़।
रोहनप्रीत की वाइफ ( Rohanpreet Wife )
रोहनप्रीत सिंह ने साल 2020 में नेहा कक्कड़ से शादी की है। नेहा कक्कड़ भी पेशे से पंजाबी सिंगर है इसी कारण दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और यही वजह थी कि दोनों ने एक दूसरे को डेट करते हुए शादी कर ली। नेहा और रोहन ने नई दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की, 24 अक्टूबर 2020 को दोनों ने शादी कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
पेशा (Occupation)
आपको बता दें कि रोहनप्रीत ने अपने कैरियर की शुरुआत 2017 के गाने बैंग- बैंग से किया था| रोहन प्रीति साल 2017 में राइजिंग स्टार -2-‘ के फर्स्ट रनरअप रहे थे. शो में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जज थे और उन्होंने रोहनप्रीत को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट भी बताया | इसके अलावा रोहनप्रीत ने साल 2007 में ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप’ में भी हिस्सा लिया था जिसमें वे फर्स्ट रनर-अप भी रहे थे। इसके अलावा रोहनप्रीत को ‘मुझे शादी करोगे’ शो में ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल के साथ भी देखा गया था।
सोशल मीडिया
यदि आप रोहनप्रीत सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आप उनके बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो आप उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको उनके बारे में लेटेस्ट फोटो, वीडियो और अपडेट मिलते रहेंगे।
रोहनप्रीत सिंह Instagram – @rohanpreetsingh . पर
रोहनप्रीत सिंह ट्विटर पर – @rohanpreetrs2
रोहनप्रीत के बारे में कुछ रोचक तथ्य-
- रोहनप्रीत सिंह एक भारतीय पंजाबी गायक और अभिनेता है|
- उन्होंने पहले गीत बैंग- बैंग के बाद कई गाने भी गाए थे, जैसे- पहली मुलाकात हेलो हाय|
- रोहनप्रीत सिंह टिकटॉक पर भी काफी मशहूर थे।
- उन्होंने 3 साल की उम्र में गाना शुरू किया था और 4 साल की उम्र में उन्होंने अपनी कॉलोनी के फंक्शन में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।
- रोहन के चाचा एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और संगीतकार हैं जो ऑल इंडिया रेडियो में काम करते हैं।
- वह 9 साल की उम्र में संगीत गुरु गुरमुख सिंह सहगल से संगीत सीखने गए थे।
- इसके अलावा रोहनप्रीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त है।
- रोहन ने 14 साल की उम्र में देश ही नहीं विदेशों में भी कई शोज में परफॉर्म कर चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं।
- 2020 में, वह एक प्रतियोगी के रूप में कलर्स के टीवी धारावाहिक ‘मुझसे शादी करोगे’ का हिस्सा बने। इस शो में कंटेस्टेंट शहनाज गिल को इम्प्रेस करने के लिए बिग बॉस 13 में नजर आई|
- रोहन ने न सिर्फ अपनी गायकी से लाखों लोगों को दीवाना बनाया बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग टैलेंट और गुड लुक्स से लाखों लोगों को प्रभावित भी किया।
- रोहनप्रीत सिंह इन दिनों काफी चर्चित चेहरा हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ से शादी की है। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक है।
निष्कर्ष
हमें आशा है कि हमारे द्वारा रोहनप्रीत सिंह का जीवन परिचय (Rohanpreet Singh Biography in Hindi) पर जो जानकारी आपको दी गई है, वह आपको सही लगेगी| अगर आपको यह जानकारी सही लगती है तो आप हमारे पोस्ट पर कमेंट कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं। हम इसी तरह हमेशा आपके लिए अच्छे और जानकार आर्टिकल हमारे Hindi Top वेबसाइट पर लाते रहेंगे। आपका एक लाइक हमारे लिखने और नए आर्टिकल को बटोरने में हमारी सहायता करेगा| इसी तरह हमारे पोस्ट में हमारे साथ अन्त तक जुड़े रहने के लिए धन्यवाद |
रोहनप्रीत सिंह की उम्र क्या है
रोहनप्रीत सिंह की उम्र 27 साल है
रोहनप्रीत सिंह का जन्म कब हुआ था
रोहनप्रीत सिंह का जन्म 1 दिसंबर 1994 को हुआ था
रोहनप्रीत सिंह का जन्म कहा हुआ था
रोहनप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के पटियाला में हुआ