BiographyCelebrities Biography

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय | Rashmika Mandanna Biography in Hindi

Share Now

नमस्कार दोस्तों मैं हरीश अप सभी का आपकी अपनी वेबसाइट Hindi Top पर स्वागत करता हूं। आज हम आपको रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय के बारे में जानकारी देंगे। तो चलो शुरू करते है

रश्मिका मंदाना कौन हैं

रश्मिका मंदाना एक भारतीय अभिनेत्री के साथ ही साथ एक मॉडल भी हैं जो मुख्य रूप से तेलुगू और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। रश्मिका भारतीय मीडिया और कन्नड़ फ़िल्म इंडस्ट्री द्वारा लोकप्रिय रुप से “कर्नाटका क्रश”  के रुप में जाना जाता हैं।

रश्मिका कन्नड़ और तेलुगू फ़िल्मों में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं । नवंबर 2020 में गूगल के सर्च इंजन ने राश्मिका को 2020 के लिए  “भारत की राष्ट्रीय क्रश” के रुप में मान्यता दी।

नामरश्मिका मंदाना
अन्य नामकर्नाटका क्रश
जन्म5 अप्रैल 1996
उम्र26 साल
जन्म स्थानविराजपेट, कर्नाटका
गृहनगरबैंगलोर कर्नाटका
शिक्षाग्रेजुएशन
स्कूलकुर्ग पब्लिक स्कूल, मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एण्ड आर्ट्स
कॉलेजएमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस ऐंड कॉमर्स
राशिमेष राशि
लंबाई5 फीट 6 इंच
वजन56 कि.ग्रा.
आंखो का रंगगहरा भूरा
बालो का रंगकला
धर्महिन्दू
नागरिकताभारतीय
पेशाअभिनेत्री, मॉडल
शुरूआतकन्नड़ (2016), तेलुगू (2018), तमिल (2020)
बॉयफ्रेंडरक्षित शेट्टी (अभिनेता)

राश्मिका मंदाना का जन्म

रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कोडागु कर्नाटका के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। रश्मिका मंदाना मदन मंदाना और सुमन मंदाना की बेटी हैं । रश्मिका की एक छोटी बहन भी है जिनका नाम सीमन मंदाना हैं।

रश्मिका मंदाना की शिक्षा

रश्मिका ने अपने स्कूली शिक्षा कोडागु के एक स्कूल से की जिसका नाम कुर्ग पब्लिक स्कूल है, और प्री यूनिवर्सिटी कोर्स करने के लिए मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में दाखिला लिया था। अपनी स्कूल की शिक्षा पुरी करने के बाद, रशमिका ने मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए बंगलुरु के एक कॉलेज एमएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस ऐंड कॉमर्स में दाखिला लिया था। कॉलेज में रहते हुए, उन्होंने 2014 के क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस प्रतियोगिता जीती और मॉडलिंग असाइनमेंट लेने प्रारंभ कर दिए थे।

रश्मिका मंदाना का परिवार

रश्मिका मंदाना के पिता का नाम मदन मंदाना हैं, और  रश्मिका की माता का नाम सुमन मंदाना हैं। और रश्मिका की एक बहन भी है जिनका नाम सीमन मंदाना हैं

रश्मिका मंडदाना का शुरुआती जीवन

रश्मिका ने 2014 के एक प्रतियोगिता क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस ऑफ़ इंडिया में भाग लेकर एक मॉडल के रुप में करियर शुरू किया था। और उसी साल ही उन्हें क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस ऑफ़ इंडिया का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। इसके बाद में उन्होंने लमोड़े बंगलुरु के टॉप मॉडल हंट में टीवीसी का खिताब मिला। प्रतियोगिता में उनकी तस्वीरों ने फिल्म किरिक पार्टी के निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया, जिसके द्वारा उन्हें फ़िल्म में  मुख्य भूमिका की पेशकश मिली।

रश्मिका मंदाना का बॉयफ्रेंड

रश्मिका अपनी फिल्म किरीक पार्टी के निर्माण के दौरान रक्षित शेट्टी से मिली थी। दोनो में प्यार हो गया और 3 जुलाई 2017 को विराजपेट के एक निजी समारोह में एक दूसरे से सगाई कर ली थी। सितंबर 2018 में युगल ने संगदत्ता मुद्दों का हवाला देते हुए पारस्परिक रुप से अपनी सगाई को खत्म कर दिया।

रश्मिका की पहली फ़िल्म

रश्मिका ने 2016 में कन्नड़ फ़िल्म कीरिक पार्टी से अभिनेय की शुरूआत की, जिसमें उन्होंने सांवी जोसेफ का किरदार किया। यह फिल्म बहुत ज्यादा हिट हुई थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों ने से एक बनी थी।

फिल्म का नामकिरिक पार्टी
रिलीज की तारीक30 दिसंबर 2016
निर्देशकऋषभ शेट्टी
निर्माताजीएस गुप्ता और रक्षित शेट्टी
सह कलाकाररक्षित शेट्टी और संयुक्ता हेगडे

रश्मिका का फिल्मी करियर

रश्मिका द्वारा अपनी पहली फ़िल्म हिट देने के बाद, वह दो व्यवसाय  रुप से सफल फिल्मों अंजनी पुत्र और चमक दिखाई दी। 2018 में रश्मीका ने अपनी तेलुगू फ़िल्म की शुरूआत रोमांटिक ड्रामा चलो से की। उसी वर्ष, मंदाना ने रोमांटिक कॉमेडी गीता गोविंदा में भी अभिनेय किया, जो तेलुगू सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक लाभ कमाने वालों में से एक बनी है और उसके बाद उन्होंने तेलुगू फ़िल्म देवदास में भी अभिनेय किया और खुद को तेलुगू सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक के रुप में स्थापित किया। 2020 में रश्मिका ने अपनी पहली तमिल फिल्म सुल्तान की थी।

रश्मिका मंदाना की फिल्में

  • किरिक पार्टी  (2016)
  • अंजनी पुत्र (2017)
  • चमक (2017)
  • चलो (2018)
  • गीता गोविंदा (2018)
  • देवदास (2018)
  • डियर कॉमरेड (2019)
  • पोगरू (2019)
  • भीष्म  (2019)
  • यजमान (2019)
  • कार्थी  (2019)
  • सेरिलेरू नीकेवरु (2020)
  • सुल्तान (2021)
  • पुष्पा  (2021)

रश्मिका मंदाना की पसंद

पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा
पसंदीदा अभिनेत्रीश्रीदेवी एम्मा वाटसन
पसंदीदा खानाडोसा
पसंदीदा गायकजस्टिन बीबर और शकीरा

रश्मिका मंदाना के विवाद

नवंबर 2019 में एक ट्रोल ने रश्मिका की बचपन की तस्वीरों का एक कोलाज बनाया और उन्हें डागर कहा जिसका मतलब कन्नड़ में वैश्या होता हैं। इस ट्रोल को देख कर रश्मिका बहुत भड़क गई।

रश्मिका को टैक्स चोरी करने के शक में 16 जनवरी 2020 को रश्मिका मंदाना के घर पर छापेमारी की थी और लगभग 15 आयकर अधिकारी तलाशी और जब्ती अभियान को अंजाम देने के लिऐ कोडागु में उनके घर पहुंचे थे। इसमें दिलचस्प बात यह थी की जिस वक्त अधिकारी वह पहुंचे रश्मिका अपने घर पर मौजूद नहीं थी।

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूं की मेरे द्वारा दी गईं जानकारी से अपको रश्मिका मंदाना के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपके इसमें कोई गलती या कोई जानकारी गलत लगती हैं तो आप कमेंट कर हमे जरूर बताएं और यदि किसी और के जीवन परिचय के बारे में जानना हो तो भी हमें कॉमेंट कर बताएं। हम अपको उसके बारे में भी जल्द ही जानकारी प्राप्त कराएंगे। धन्यवाद

रश्मिका मंदाना से सम्बंधित प्रश्न और उतर

रश्मिका मंदाना से सम्बंधित प्रश्न और उसके उत्तर निचे दिए गये है

रश्मिका की सगाई क्यों टूटी थी

रश्मिका की सगाई रक्षित शेट्टी के कारण टूटी थी

रश्मिका का जन्म कहा हुआ और कब

रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को विराजपेट, कोडागु कर्नाटका में हुआ

रश्मिका के हाथ पर कोई टैटू बना हुआ है

हा रश्मिका के हाथ पर कोई टैटू बना हुआ है


Share Now

Related Articles

Leave a Reply