प्यार क्या है | Pyar kya Hai

प्यार एक मानसिक अभिवृति है। इसके बिना जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल होता है। जिंदगी जीने के लिए प्रेम का होना अनिवार्य है। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसकी चाहत लोगों को हर उम्र में होती है, चाहे वह मर्द हो या औरत, बच्चा हो, युवा या बूढ़ा। बच्चों को माँ बाप के प्यार की ज़रूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति प्रेम के बिना नहीं रह सकता। माता-पिता अपने बच्चों से प्रेम करते हैं उसी तरह बच्चे भी अपने माता-पिता से प्रेम करते हैं। घर का हर सदस्य एक दूसरे से मिलजुल कर रहता है। सच कहिए तो प्रेम कई प्रकार का होता है। यह अलग अलग व्यक्ति से अलग-अलग प्रकार का होता है। प्रेम को नापा नहीं जा सकता और ना एक ही तरीके का प्रेम दूसरे मनुष्य से हो सकता है। तो चलो और भी जानते है कि प्यार क्या है
प्यार क्या है
प्यार एक बहुत छोटा शब्द नजर आता है। हम इसे आसानी से लिख और पढ़ भी लेते हैं। यदि आपने किसी से सच्चा प्यार किया है तो आप इस शब्द में पूरी दुनिया देख सकते है। यह ज़रूरी नही की प्यार सिर्फ एक लड़का और लड़की ही करते हैं।अगर हम बात प्यार की करते हैं तो लोगों के दिमाग में बस गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच का प्यार नजर आता है। लेकिन इसके अलावा बहुत से ऐसे रिश्ते और होते हैं जिनमें प्यार होता है, जैसे पति पत्नी के बीच का प्यार, माता पिता और बच्चों के बीच का प्यार, भाई बहन के रिश्तो तो में प्यार होता है। हर एक रिश्ता प्यार से बना और जुड़ा होता है। जहां प्यार नहीं वहां कोई रिश्ते और मिठास नहीं। प्यार तो एक ऐसा एहसास है जो एक पत्थर को भी मोम कर देता है। अपनी बात मनवाने के लिए लोग प्यार से बात करते हैं। कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं और कुछ सही।
आकर्षित करने वाला आजकल का प्यार
आजकल कॉलेज, स्कूल या यूनिवर्सिटी हर जगह आपको प्यार ही प्यार नजर आएगा। यह युवाओं में ज्यादा नजर आता है। यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें शरीर में बहुत बदलाव होते हैं। यह बदलाव हर एक इंसान में होते हैं। इस उम्र में बस ये प्यार ही सब कुछ लगता है। 14 साल से 20 साल तक इसका एहसास बहुत ही ज्यादा होता है। अगर लोग इस उम्र में बच गए तो फिर वो इस प्यार के चक्कर में जल्दी नही पड़ते। छोटे बच्चे आजकल प्यार का मतलब यह समझते हैं कि बस एक लड़का और एक लड़की ही प्यार करते हैं। बस यही प्यार है।
सोशल मीडिया का प्यार क्या है
सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक यूट्यूब ऐसी जगह पर लोग अजीबो गरीब वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। जिनको बच्चे देखते हैं और उनके दिमाग में उल्टी-सीधी बातें आ जाती हैं। उन बच्चों को यह नहीं पता होता है कि उनके माता-पिता उनसे प्यार करते हैं, वह भी एक तरह का लगाव और प्यार होता है।
प्यार का असल अर्थ यह है
कुछ लोग तो प्यार शब्द को इतना गलत समझ लेते हैं जैसे कोई यह शब्द कह दिया हो तो कितना गलत काम कर दिया है। प्यार का मतलब शारीरिक संबंध नही होता। बल्कि प्रेम का मतलब एक दूसरे का खयाल रखना, अपने साथी का ध्यान रखना, उसकी तमाम बातों को मानना, ये सारी चीजें प्रेम के अंतर्गत आती हैं।
रिलेशनशिप और प्यार में अंतर
हम अपने आस पास खुद यही महसूस करते हैं। किसी भी हॉटल, पार्क, सिनेमा हॉल हर जगह आपको कपल नज़र आएंगे और यह खुले आम घूमते फिरते है। बहुत से लोग रिलेशनशिप और प्यार को एक ही समझ बैठते हैं। जरूरी नहीं कोई रिलेशनशिप में है और दोनों में प्यार ही होगा, प्यार तो यह है कि हम अपने आप को सामने वाले की आंखों में देख सकें।
प्यार का ग़लत अर्थ
आज कल तो आप किसी भी बच्चे से पूछ लें तो वह भी आपको प्यार का मतलब समझा देगा। आपको लगेगा कि यह बहुत छोटा है लेकिन वह सोशल मीडिया से जुड़कर सारी जानकारियां ले चुका है। अगर आप किसी से दिल लगा के प्यार किये हैं और अगर आपको वह डांटे या कोई बात मना करे तो वो भी आपको प्यार लगता है। परंतु यही डांट आपके माता पिता आपको देते हैं तो वो आपके दिल से लग जाती है।
किसी की बात अगर आपको बुरी न लग रही हो तो इसका यह मतलब हो सकता है कि आप भी किसी से प्यार या मोहब्बत कर बैठे हैं। आपको हर जगह वही नज़र आएगा। उसी की बात आपके दिमाग मे बार बार चल रही होगी। आप उसकी बात हरदम किसी से करना चाहेंगे। आप उससे बात करना चाहेंगे। ज़्यादा से समय उसी के साथ बिताना चाहेंगे। किसी भी चीज़ मे आपका मन नही लगेगा क्योंकि आपका मन तो उसकी तरफ लगा रहेगा। आपको उसकी फ़िक्र लगी रहेगी। उसने खाना खाया की नहीं इस तरह की बहुत सी बातें आपके साथ घटित होंगी।
असल प्यार पाने के लिए क्या करें?
आपको चाहिए कि हर किसी से प्यार से बात करें। इससे आपका नेचर बहुत अच्छा माना जाएगा और आपको हर किसी से दोस्ती करने में आसानी होगी। दोस्ती ही नहीं, यह प्यार आपको हर जगह नज़र आएगा और इसकी जरूरत आपको हर जगह पड़ती रहेगी। अच्छे नेचर वाले लोगों के साथ सभी लोग रहना चाहते है। आप भी ऐसे लोगो को ही ढूंढते हैं जो बहुत प्यार से बोलता हो, जिसकी बोली में मिठास हो। उसी के साथ आप अपनी दोस्ती कर बैठते हैं। कहने का मतलब यह है कि प्यार से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं।।
निष्कर्ष
प्रेम के बिना किसी की भी जिंदगी अधूरी है। यदि किसी की जिंदगी में प्रेम नहीं है तो वह खुद को अकेला समझता है और उसके अंदर से नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती हैं यहां तक कि वह खुदकुशी करने के बारे में भी सोचने लगता है। प्रेम का रहना जीवन में बहुत जरूरी है। हमें खुद से और अपने आसपास के लोगों से प्रेम करना चाहिए। सच कहिए तो प्रेम को लफ्जो में बयान नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक ऐसी भावना और जज़्बात है जो सिर्फ व्यक्ति महसूस कर सकता है। प्रेम आंखों से छलक जाता है और आपको पता चल जाता है कि कौन व्यक्ति आपसे प्यार करता है और कौन नफरत।
आज के अपने इस लेख में हमने प्यार से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की है। और आप को बताया है कि प्यार क्या है उम्मीद है, Hindi Top का यह लेख पसंद आया होगा। ऐसे ही रोचक जानकारियां पढ़ने के लिए हमारे Hindi Top के पेज से जुड़े रहें।