लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए पूरी जानकारी हिंदी में

हमारा लिवर खाने-पीने की क्रिया से संबंधित कई काम करता है लेकिन इसके साथ-साथ ये हमारे शरीर के भी अन्य काम करता है जैसे रक्त से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना! लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों जैसे विटमिन्स, मिनरल्स, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स आदि को अलग करके शरीर की जरूरत के अनुसार अंगों तक पहुंचाता है। तो आज के यह आर्टिकल में हम यही बात करने वाले है लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए पूरी जानकारी हिंदी में
यह हमारे शरीर में जरूरी फैट्स (वसा) व प्रोटीन को प्रोसेस करता है और हमारे शरीर को ग्लूकोज व ग्लाईकोजेन उपलब्ध करवाता है। इसलिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत की जरूरी है।
अगर लिवर में इन्फेक्शन हो जाए तो इसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है तथा सबसे ज्यादा प्रभाव शरीर के पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए हमें यह ध्यान देना ज़रूरी है कि लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसी चीज़ें जिनसे हमारे शरीर को कोई नुकसान हो उन्हें नहीं खाना चाहिए।
लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है जिसकी हमें बहुत ज्यादा देखभाल करनी चाहिए। इसमें कोई परेशानी या इंफेक्शन ना हो जाए इसके लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम ऐसी चीजों का प्रयोग न करें जिसकी वजह से लिवर इन्फेक्शन का खतरा हो।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने आहार में ज्यादा तेल व मसाले नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।
अब बात आती है कि लिवर को स्वस्थ रखने या लिवर को इन्फेक्शन से बचाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए?
दरअसल कई बार ग़लत खानपान और अनियमित जीवनशैली के चलते हमारे लिवर को काफ़ी नुक़सान पहुँचता है। ऐसे में कई बार लिवर इंफेक्शन के भी मामले सामने आते हैं। लिवर इंफेक्शन की स्थिति होने पर हमें अपने आहार को संतुलित करके चलना होता है। तो कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनको हम लिवर इंफेक्शन के समय खा सकते हैं और ये लिवर इंफेक्शन में काफ़ी आराम पहुँचाती हैं। आज के अपने इस लेख में हम लिवर इन्फेक्शन में क्या चाहिए, इस विषय पर एक विशेष चर्चा करेंगे। तो आइए इस लेख को आगे बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़े – फेस पर ग्लो कैसे लाए
लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए
लिवर इन्फेक्शन के लिए आप को लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए सब विस्तार में हम ने बताया है
फाइबर से भरपूर ओटमील
लिवर इन्फेक्शन में फाइबर से भरपूर ऑटोमेल का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
लिवर के लिए ये सबसे ज्यादा लाभदायक होता हैं। ओटमील वजन घटाने और पेट के आसपास जमा हो रही चर्बी या वसा को कम करने में सहायता प्रदान करता है। इसी के साथ ही ओटमील लिवर को बीमारियों व संक्रमण से दूर रखता है।
लिवर इन्फेक्शन में फाइबर वाले खाद्य पदार्थ सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं। ओटमील फाइबर से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।
लिवर इन्फेक्शन में ब्रोकली है फायदेमंद
ब्रॉकली लिवर को स्वस्थ रखने में सहायक है। शोध में निकले एक निष्कर्ष के अनुसार ब्रोकली फैटी लिवर जैसे रोगों से लिवर को सुरक्षित रख सकती है। इसलिए लिवर इन्फेक्शन में ब्रोकली का प्रयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए जिससे हमारा लिवर स्वस्थ रहे और सही से काम करे।
लिवर इन्फेक्शन में कॉफी का सेवन करें
लिवर इन्फेक्शन में कॉफी का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में लिवर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है और इन्फेक्शन का खतरा भी कम होने लगता है। कॉफी पीने से लिवर कैंसर होने का खतरा भी कम होता है।
पानी का सेवन
पानी लिवर को स्वस्थ रखता है। सोडा और सॉफ़्ट-ड्रिंक जैसे स्वीट ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक पीने के बजाय सादा पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। पानी हमारे लिवर के लिए काफी अच्छा साबित होता है।
हल्दी का उपयोग
हल्दी का उपयोग लिवर के लिए रामबाण सिद्ध होता है। यह सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है और साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी!
यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई परेशानी हो या फिर लिवर इंफेक्शन हो तो उसमें आप हल्दी का इस्तेमाल करें। ये एक प्रकार की औषिधि के रूप में काम करती है जो लिवर को इन्फेक्शन से बचाती है।
आप इसका सेवन गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ भी कर सकते हैं। हल्दी का प्रयोग भोजन में भी किया जाता है जो भोजन के रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स को बढ़ाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री व एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं जो लिवर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं।
अदरक का उपयोग
लिवर इन्फेक्शन में अदरक का प्रयोग अधिक करना चाहिए। यह एक ऐसा पदार्थ है जिसमें एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये रक्त परिसंचरण के साथ-साथ धमनियों में रक्त के प्रवाह व रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके जिगर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।
अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसके काम की क्षमता बढ़ जाती है।
अंडे का सेवन
अंडे का सेवन लिवर इन्फेक्शन में काफी अधिक फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन और एमीनो एसिड होते हैं जो लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अंडे की जर्दी में कोलीन नामक कोएंजाइम होता है जो लिवर से हानिकारक व विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है।
नींबू का सेवन
नींबू का प्रयोग लिवर इन्फेक्शन में काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। यह पाचन को भी सही करता है। इसका प्रयोग गुनगुने या गर्म पानी के साथ करना चाहिए। यह हमारे लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता और लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है।
नोट- नींबू के साथ गर्म पानी का अत्यधिक उपयोग न करें। इस पेय पदार्थ का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।
चुकंदर का प्रयोग
चुकंदर का प्रयोग खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ लिवर को ताकत भी प्रदान करता है जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और अपना काम सही से करता है।
इससे लिवर इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है। इसलिए लिवर इन्फेक्शन से बचने के लिए हमें चुकंदर का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
चुकंदर में बीटा केरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कि लिवर में डैमेज हुई कोशिकाओं को ठीक करने मे फायदेमंद होती हैं। इसके सेवन से लिवर साफ़ हो जाता है और लिवर को सही से कार्य करने की क्षमता मिलती है। यह प्राकृतिक रूप से लिवर में एंजाइम को संतुलित करता है और लिवर को स्वस्थ रखता है
हरे रंग की सब्जियां
लिवर इन्फेक्शन में हरे रंग की सब्जियों का प्रयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए। पत्तेदार सब्जियाँ जैसे ब्रोकोली, गोभी आदि में फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे फ्लेवोनोइड्स और कैरोटेनॉइड्स अधिक मात्रा में होते हैं, जो लिवर को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। ये सब्जियां पेट को कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाती हैं। इसी के साथ ही ये लिवर इंफेक्शन के ख़तरे को भी कम करती हैं।
सेब का प्रयोग
सेब का प्रयोग हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन हमें अधिक करना चाहिए। ये इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी लाभदायक होता है।
सेब में प्रचुर मात्रा में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं जो कि हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये हमारे लिवर के लिए अच्छा रहता है और ये लिवर इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।
लहसुन का प्रयोग
लहसुन में एलसिन नामक एक तत्त्व पाया जाता है जो नेचुरल तरीके से लिवर को साफ़ रखने में मदद करता है और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है। इसलिए हमें लहसुन का प्रयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए।
लिवर इन्फेक्शन में ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। ये लिवर से जुड़ी हुई समस्याओं को दूर करती है। ग्रीन टी के सेवन से शरीर में चर्बी कम हो जाती है और ये लिवर को साफ़ रखने में लाभदायक सिद्ध होती है।
लिवर इंफेक्शन में ग्रीन टी का प्रयोग पेय पदार्थ के रूप में करना चाहिए।
लिवर इन्फेक्शन से बचने के बचाव
लिवर इन्फेक्शन के समय हमें कुछ चीजों से बचना चाहिए अन्यथा इसका हमारे लिवर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जिससे हमारा शरीर सही से काम करना बंद कर सकता है और शरीर बुरी अवस्था में पहुंच जाएगा। इसके लिए हमें कुछ चीजों के प्रयोग को बंद कर देना चाहिए जो निम्नलिखित हैं-
शराब का सेवन ना करें
शराब का सेवन हमें नहीं करना चाहिए। ये हमारे स्वास्थ्य और लिवर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। दो गिलास से अधिक शराब का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे फैटी लिवर हो सकता है और लिवर इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है।
एनर्जी ड्रिंक न पिएं
एनर्जी ड्रिंक की जगह पर हमें पानी का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। पानी हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है। जितना भी हो सके पानी का सेवन करें। पानी लिवर को भी स्वस्थ रखता है। मीठा पेय या कोल्ड ड्रिंक जैसे सोडा और सॉफ़्ट ड्रिंक पीने के बजाय हमें सादा पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।
वसायुक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहें
अधिक वसायुक्त भोजन खाने से हमारा लिवर सही से काम नहीं कर पाता। इससे उसमें सूजन आ जाती है जिससे लिवर इंफेक्शन का खतरा बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए हमें वसायुक्त खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए और हरी सब्ज़ियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। जो हमारे लिवर के लिए काफी सहायक सिद्ध हो।
निष्कर्ष
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर में एक प्यूरीफायर की तरह कार्य करता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए हमें अपने इस महत्वपूर्ण अंग का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम ऐसी चीज़ों का सेवन न करें जिनसे लिवर इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ता है। लिवर इंफेक्शन होने की स्थिति में कुछ विशेष प्रकार के पदार्थों का सेवन करना काफ़ी फ़ायदेमंद होता है जिनका विवरण हमने इस लेख में प्रस्तुत किया है।
आशा है कि आपको इस लेख के माध्यम से लिवर इंफेक्शन में क्या खाना चाहिए, इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। आप अपने सवालों और सुझावों को कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं।