Relationship

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स लडकियों ऐसे करे बात

Share Now

किसी भी लड़की से बात करने से पहले आपको उसे अपना अच्छा दोस्त बनाना होगा। आपको उससे दोस्ती करनी होगी ताकि आप उसके बारे में अच्छे से जान सकें और उस को अच्छे से पहचान सकें। बाद आपको उससे दोस्ती करने में आसानी होगी और आप उसके बहुत करीब भी जा सकते हैं। तो हम आप को आज बताने वाले है लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स

लड़कियों से दोस्ती आप दो तरीके से कर सकते हैंः ऑनलाइन या ऑफलाइन। दोस्ती करने के बाद सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि हम किसी लड़की से क्या बात करें और किस टॉपिक पर बात करें। हमें यह भी फ़िक्र होती है कि किस टॉपिक पर बात करने से लड़की हमसे दूर जा सकती है। हम ये भी सोचते हैं कि लड़की हमारी बातों से बोर न हो और हमसे इंप्रेस हो जाए।

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स की चर्चा आज हम इस आर्टिकल में करेंगे। आज हम आपको वे टॉपिक्स बताएंगे जिन पर बात करके आप लड़कियों को इंप्रेस कर सकते हैं और उन्हें अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं।

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स!

चलिए दखते है हम लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स जीवन के सबसे अच्छे अनुभव

लड़की से बातचीत करने का यह सबसे अच्छा टॉपिक हो सकता है क्योंकि यह टॉपिक ऐसा है जिसकी मदद से आप उसके अनुभव और उसके जीवन के बारे में जान सकते हैं।

किसी लड़की के जीवन में क्या उतार-चढ़ाव आये हैं, क्या खुशी आई या क्या दुख आया, इन सब के बारे में आप इस टॉपिक की मदद से आसानी से जान सकते हैं।

जब आप उसके अनुभव में विलीन होंगे तभी वह आपसे आकर्षित होगी और अपने जीवन से जुड़े तमाम उन पहलुओं को बताएगी जो उसने झेले हैं या तो जिए हैं ।

इस तरह वह आपसे बात करके अपने दिल का हाल सारा हाल आपको बता देगी और आप उसके साथ खुशी का अनुभव करेंगे।

भविष्य की योजनाएं

हर लड़की का कोई न कोई सपना होता है अपने भविष्य को लेकर, अपने कैरियर को लेकर और अपने लक्ष्य को लेकर। ऐसे में आप उसके भविष्य की बातें करके उसके करीब जा सकते हैं।

वह आपकी इस बात से बोर भी नहीं होगी और उसको यह जानकर अच्छा लगेगा कि कोई तो है जो उसकी भविष्य की योजनाएं सुनने या उसको साकार करने में उसकी मदद कर रहा है।

वह बहुत आसानी से अपने फ्यूचर के सारे प्लान्स आपके साथ बांट सकती है। किसी लड़की से बात करने के लिए यह सबसे अच्छा टॉपिक साबित हो सकता हैं। 

आपको उसके ड्रीम्स और ख्वाहिशों के बारे में बात करना चाहिए। जब आप लड़की के सपनों के बारे में जानने की इच्छा रखेंगे तो लड़की भी आपको अपने सपने और भविष्य के बारे में बताएगी। उसे ऐसा एहसास होगा कि आप उसके सपनों को साकार करने में उसकी मदद जरूर कर सकते हैं।

मूवी, सॉन्ग या बुक के बारे में जानना

लड़की से बात करने के लिए मूवी, सॉन्ग या बुक आपके लिए बहुत अच्छा टॉपिक सिद्ध हो सकता है। इसकी मदद से आप उससे पूछ सकते हैं कि आपको कौन सी मूवी पसंद है, कौन सा गाना पसंद है या आपकी फेवरेट बुक कौन सी है! साथ ही साथ आप उसको यह भी बता सकते हैं कि आप की सबसे पसंदीदा पुस्तक कौन सी है जिसे पढ़कर आपको एक अच्छी सी अनुभूति होती है। आप ये भी बता सकते हैं कि आपकी पसंद की मूवी कौन सी है, वे कौन से कैरेक्टर हैं जिन्होंने आपको बहुत ज्यादा प्रभावित किया! ये ऐसे टॉपिक हैं जिनकी मदद से आप दोनों अपने अनुभवों का आदान-प्रदान बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। 

रुचि/ दिलचस्पी

आप इस टॉपिक की मदद से लड़की से काफी देर तक बातचीत करने सक्षम हो सकते हैं। आप उससे उसके इंटरेस्ट या फिर उसकी पसंद के बारे में आसानी से पूछ सकते हैं। आपको बस उससे उसका इंटरेस्ट नहीं पूछना बल्कि अपना इंटरेस्ट भी बताना है कि आपको किस चीज में दिलचस्पी है और किस चीज में नहीं।

साथ ही साथ आप उसको यह भी बता सकते हैं कि कौन सा कार्य करने में आपको ज्यादा दिलचस्पी है और कौन सा कार्य करने में नहीं। हो सकता है कि आप दोनों के कोई इंटरेस्ट मिलते जुलते हों जिसके कारण आप लोग लंबे समय तक एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। 

पालतू जानवर

बहुत कम लड़कियां ऐसी होती हैं जिनको पालतू जानवरों का शौक नहीं होता। ज्यादातर लड़कियों को जानवर पालना पसंद होता है जैसे बिल्ली, कुत्ते। उनके घर में कोई ना कोई पालतू जानवर अवश्य होता है। ऐसे में आप उनसे यह जान सकते हैं कि उनका पालतू जानवर कौन सा है या अगर उन्होंने कोई जानवर पाला हुआ हैं तो उसका नाम क्या है?

आपको कौन-कौन से जानवर पालना पसंद है, यह लड़कियों से बात करने के लिए बहुत अच्छा टॉपिक बन सकता है। इस टॉपिक पर बहुत देर तक बात की जा है जिससे आप दोनों को भी आनंद की अनुभूति होगी।

पसंदीदा खाना

ज्यादातर लड़कियों को खाना खाना या खाना बनाना पसंद होता है। इस तरह से आप उनसे यह पूछ सकते हैं कि उनका पसंदीदा खाना क्या है? अर्थात उन्हें खाने में क्या पसंद है? वे कौन सा खाना बनाना पसंद करती हैं? इससे वे अपने अनुभवों के बारे में आप को बताएंगी।  

लड़की के साथ बातचीत शुरू करने के लिए आप उनसे उनके पसंद के आहार के बारे में पूछ सकते हैं! आप चाहे तो अपने फूड एक्सपीरियंस भी लड़की के साथ साझा कर सकते हैं। ऐसे में लड़की अपने आप को अकेला महसूस नहीं करेगी और वह आपसे जल्दी घुल मिल जाएगी। 

किसी भी टॉपिक पर बात करना आप दोनों के लिए जरूरी है क्योंकि वार्तालाप एक तरफ से नहीं बल्कि दोनों तरफ से होना चाहिए तभी बात करने का मतलब सार्थक होगा।

यात्रा

लड़की से बात करने का एक बहुत ही अच्छा टॉपिक हो सकता है। अगर आप ने हाल ही में कोई यात्रा की है और उसका एक्सपीरियंस आपके पास है तो आप भी उसकी चर्चा उससे कर सकते हैं या उस  यात्रा के दौरान आपने जो अनुभव किया वहां की प्रकृति, वहाँ के रहन-सहन और वहाँ लोगों के बारे में  भी बता सकते हैं। 

आप बात को और आगे बढ़ाने के लिए लड़की के साथ यात्रा के अनुभवों को साझा कर सकते हैं। वहां की जलवायु क्या थी, वहाँ का मौसम कैसा था, किस चीज़ ने आपको प्रभावित किया आदि के बारे में बताएँ। आप उनसे यह भी पूछ सकते हैं कि आपको यात्राएं करना पसंद है या नहीँ?  इस टॉपिक से वह बोर नहीं होगी और उसे आनंद भी आएगा। 

नैतिकता

अगर आप किसी  लड़की के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं तो आपको नैतिकता के विषय में जानना होगा। उसके विश्वास का पता लगाना होगा कि उसका विश्वास कैसा है? इससे आपको उस लड़की की सोच का पता चलेगाः वह किस तरह सोचती है, कितनी गहराई में जाकर सोचती है, किस वस्तु या व्यक्ति के प्रति उसकी नैतिकता ज्यादा सार्थक है और किसके प्रति नहीं। 

उसकी नैतिकता, विश्वास और अनुभव के बारे में जानने के बाद आप अपनी नैतिकता को उसके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे लड़की को भी आप को समझने में मदद मिलेगी।

परिवार

यदि आप किसी लड़की से बात करना चाहते हैं और आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आप उससे क्या बात है करें तो ऐसे आप उसके परिवार के बारे में पूछ सकते हैं।

परिवार में कितने सदस्य हैं, कितने भाई हैं, कितनी बहन हैं, घर में कौन-कौन रहता है, भाई बहन अभी पढ़ रहे हैं या जॉब करते हैं, इन सब के बारे में बात कर सकते हैं। 

इससे आपको इस बात का भी पता चल जाएगा की लड़की पढ़ रही है, जॉब कर रही है या फिर घर गृहस्थी संभाल रही है। 

ऐसे में आप अपनी फैमिली के बारे में भी लड़की को बताएं ताकि उस लड़की को ऐसा महसूस ना हो कि आप उसकी जासूसी कर रहे हैं। आप इस तरह से उससे बात करोगे तो उसे अच्छा लगेगा और वह और खुलकर अपनी फैमिली के बारे में आपसे बात करेगी। ये दोनों के लिए बात करने का बहुत अच्छा टॉपिक हो सकता है।

समानांतर बातचीत

यदि आप किसी लड़की से बात करें तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आप भी बोलें रौ उसे भी बोलने दें।

आपको उसकी बातों का सही और उचित उत्तर देना चाहिए। लड़की आपसे कोई सवाल पूछे तो आप चुप न रहें बल्कि उसका सही और सटीक उत्तर दें। ऐसा करने से उसको लगेगा कि आप उसकी बातों में इंटरेस्ट ले रहे हैं और वह आसानी से आपसे बात कर सकेगी। अगर आप उसके वार्तालाप में उसकी मदद नहीं करेंगे तो उसे लगेगा कि आप बात करना नहीं  चाहते।

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने यह बताने की कोशिश की है कि वे कौन से लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स हैं जिससे आप लड़की से आसानी से बात कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह सब टॉपिक आपके लिए बेहद सार्थक साबित होगें। और हम ने ऐसे टॉपिक पर काफी आर्टिकल लिखे है जैसे की लड़की का नंबर कैसे लें, लड़की का दिल कैसे जीते और ऐसे सभी आर्टिकल भी आप जा कर रीड कर सकते है


Share Now

Nayla Hashmi

Nayla Hashmi is a graduate in Psychology (Honors). She hails from Lucknow, Uttar Pradesh. She is intensely passionate about article and content research and writing, and hence has given her utmost dedication and time to this field.

Related Articles

Leave a Reply