कीबोर्ड क्या है ? कीबोर्ड की बटन की जानकारी ?

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप सब ? हमारे Hindi Top वेबसाइट पर आप सभी का स्वागत है। आज हम फिर आपके लिए इस पोस्ट में नई जानकारी ले आए है और आज का विषय “कीबोर्ड क्या है ? कीबोर्ड की बटन की जानकारी” के बारे में विस्तार से आपको बताएंगे। कीबोर्ड कंप्यूटर लैपटॉप का एक मुख्य भाग है जिसके इस्तेमाल से यूज़र कंप्यूटर में दे सकता है। कीबोर्ड के बिना हम कंप्यूटर या लैपटॉप में इनपुट दिए बिना इसका इस्तेमाल करना नामुमकिन है। कीबोर्ड में अन्य कीज होते है जिसके पुष्टिकरण से आप कंप्यूटर में सफलतापूर्ण इनपुट कर सकते है।
कीबोर्ड क्या है
कीबोर्ड एक इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर या लैपटॉप में कीज के जरिया कमांड्स, टेक्स्ट, न्यूमेरिकल डाटा इनपुट करते है। डाटा इनपुट करते ही सीपीयू इस डाटा को प्रोसेस करके अपने यूज़र को आउटपुट प्रदान करता है। आप दिए हुए इनपुट कमांड्स और इंस्ट्रक्शंस को कंप्यूटर में स्टोर करके रख भी सकते है और आगे कोई बदलाव भी आप कीबोर्ड इनपुट डिवाइस के जरिये कर सकते है।
कीबोर्ड को कंप्यूटर से कैसे जोड़ा जाए
पहले कीबोर्ड को डेस्कटॉप से केबल से जोड़ा जाता था, यानी सीरियल कनेक्टर के जरिये जोड़ दिया जाता था , लेकिन वर्तमान काल में वायरलेस कीबोर्ड आ चुके है और इसके अलावा कीबोर्ड आपको कंप्यूटर में ही इनबिल्ड भी मिल जाएंगी। लैपटॉप में भी आपको स्क्रीन के नीचे भाग में कीबोर्ड मिल जाएगी जिसे आपको अलग से खरीदने की कोई जरुरत नहीं है।
कीबोर्ड का आविष्कार किसने किया
आधुनिक कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाले कीबोर्ड का आविष्कार साल 1868 में क्रिस्टोफर लाथम शॉल्स ने किया था। उन्हें कीबोर्ड बनाने की प्रेरणा प्राचीन काल में इस्तेमाल होने वाली टाइपराइटर से मिली थी। इस कीबोर्ड को बनाते वक़्त उन्होंने साल 1868 में ही पेटेंट अपने नाम करवा लिया था।
कीबोर्ड की बनावट के प्रकार कोनसे है
कीबोर्ड में कीज को एक विशेष रूप से लेआउट दिया गया है। लेकिन आज कंप्यूटर की दुनिया में कई सारे कीबोर्ड के लेआउट शामिल हो गए है , यानी हर देश अपनी भाषाओ के कीबोर्ड्स को विभिन्न तरीके से विक्सित कर चूका है, लेकिन 19वि सदी तक एक ही प्रकार की बनावट का उपयोग होता था और इंग्लिश कीबोर्ड का इस्तेमाल पुरे विश्व में किया जाता था।
हम आपको दो बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाले कीबोर्ड बनावट के बारे में बताते है और यह है :
- क्वर्टी कीबोर्ड (QWERTY KEYBOARD )
- नॉन – क्वर्टी कीबोर्ड (NON QWERTY KEYBOARD)
- क्वर्टी कीबोर्ड (QWERTY KEYBOARD ) – यह कीबोर्ड सबसे प्रचलित और पुरे दुनिया में उपयोग होने वाला कीबोर्ड है। इसी बनावट पर आधारित कुछ कीबोर्ड लेआउट्स है : –QWERTY — QWERTZ –AZERTY — QZERTY
- नॉन – क्वर्टी कीबोर्ड (NON QWERTY KEYBOARD ) – इस लेआउट में कुंजियों की जमावट के लिए उपयोग किया जाता है। कुछ प्रसिद्द नॉन क्वर्टी लेआउट्स है : — Dvork —Colemak — Workman
कीबोर्ड की बटन्स की जानकारी
एक सामान्य कीबोर्ड में कितने बटन्स होते है ? इन बटन्स का उपयोग कैसे किया जाए और इन्हे कैसे इनपुट किया जाए ? अगर ऐसे प्रश्न आपके मन में है तो हम इसका उत्तर आपको देते है :
कीबोर्ड में लगभग 104 कीस यानी कुंजी होती है। प्रत्येक कीस की अपनी विशेषता है यानी यह प्रत्येक कुंजी का अपना ही फंक्शन करते है और इन कुंजियों को छह श्रेणियों में बांटा गया है।
- फंक्शन कीज – यह कीज कीबोर्ड के ऊपरी भाग इ मौजूद होता है। यह कीज F1 से लेकर F12 तक लिखा जाता है।
F1 – ओपन हेल्प
F2 – रीनेम फाइल्स और फ़ोल्डर्स
F3 – ब्राउज़र , विंडोज में सर्च ऑप्शन एक्टिव करता है
F4 – ओपन एड्रेस बार
F5 – रिफ्रेश विंडोज , स्टार्ट स्लाइड शो इन पॉवरपॉइंट , रीलोड पेज , रिफ्रेश फ़ोल्डर्स कंटेंट लिस्ट
F6 – वॉल्यूम कम करना , कर्सर को एड्रेस बार पर ले जाना
F7 – वॉल्यूम बढ़ाना, स्पेल एंड ग्रम्मेर चेक इन ऑफिस , स्टार्ट कैरट ब्राउज़िंग इन फ़ायरफ़ॉक्स
F8 – स्टार्ट सेफ मोड , एक्सेस स्टार्ट मेन्यू
F9 – स्क्रीन ब्राइटनेस कम करना , सेंड एंड रिसीव ईमेल आउटलुक में करें ,रिफ्रेश करें वर्ड में
F10 – स्क्रीन ब्राइटनेस बढ़ाना , मेन्यू बार को हाईलाइट करना
F11 – फुलस्क्रीन मोड कोओपन या क्लोज करे
F12 – ओपन करे सेव एस विंडो वर्ड डॉक्यूमेंट में
इन फंक्शन कीज को कण्ट्रोल कीज के साथ मिलकर कई सारे अन्य फंक्शन्स हम सम्मिलीत कर सकते है। - टाइपिंग कीज – यह कीज आपको फंक्शन कीज के नीचे मिलेंगे यानी इसमें आपको 0 – 10 तक नंबर्स और अल्फाबेट्स सारे A – Z शामिल है और इसे कीबोर्ड की भाषा में अल्फान्यूमेरिक कीज कहाँ जाता है। इसके अलावा सिम्बल्स और पंक्चुएशन मार्क्स भी शामिल है। यह कीज का उपयोग सबसे ज्यादा होता है।
- कण्ट्रोल कीज – इन कीज को अकेले या दूसरे अन्य कीज के साथ जोड़कर कार्य को सामीलित किया जाता है। CTRL key, shift key, Alt key, Window Key, Menu Key, Scroll Key, PrtScr Key, Pause Break Key यह सारे कीज कण्ट्रोल कीज में शामिल है।
- नेविगेशन कीज – इन कीज में Arrow Keyz , End ,Home , Insert , Page UP , Page DOWN , Delete। इनका उपयोग डॉक्यूमेंट , वेबपेज में स्क्रॉल करने के लिए किया जाता है।
- इंडिकेटर लाइट्स – कीबोर्ड में तीन तरह की इंडिकेटर लाइट्स होती है। Num Lock , Scroll Lock और Caps Lock कीज है । अगर इन कीज में लाइट जाली होती है तो यह न्यूमेरिक कीपैड चालू होता है और अगर लाइट बंद होती है तो हम इन्हे टाइप नहीं कर पाते है। उसी प्रकार कैप्स लॉक बंद होता है स्माल लेटर्स टाइप कर सकते है और कैप्स लॉक का लाइट चालू होता है तो कैपिटल लेटर्स लिख सकते है।
- न्यूमेरिक कीपैड – यह कीबोर्ड में कैलकुलेटर की तरह काम करता है। यह कीज में नंबर्स लिख सकते है।
कुछ फंक्शन टाइपिंग कीस है –
- Tab Keys – टैब कीज ब्राउज़र या स्क्रीन में बिना माउस के नीचे स्क्रॉल करने के उपयोग में आता है।
- Enter Keys – यह अगली लाइन में ले जाने के लिए किया जाता है और एंटर बटन ओके बटन का कार्य करता है।
- Backspace Keys – इसे शब्दों को मिटाना हो तो उपयोग किया जाता है , यानी यह रबर की तरह काम करता है।
कीबोर्ड से जुड़े कुछ FAQs :
कीबोर्ड का फुलफॉर्म क्या है
कीबोर्ड का फुल फॉर्म है – KEYBOARD – KEYZ ELECTRONIC YET बोर्ड OPERATING A TO Z RESPONSE DIRECTLY।
कीबोर्ड के कितने प्रकरण है
- मल्टीमीडिया कीबोर्ड
- वायरलेस कीबोर्ड
- वर्चुअल कीबोर्ड
- USB कीबोर्ड
- एर्गोनॉमिक कीबोर्ड
- मेम्ब्रेन कीबोर्ड
- गेमिंग कीबोर्ड
- मैकेनिकल कीबोर्ड
- चिकलेट कीबोर्ड
- थंब कीबोर्ड
- लैपटॉप कीबोर्ड
- बैकलिट कीबोर्ड
हिंदी कीबोर्ड क्या है
हिंदी टाइपिंग कीबोर्ड आपको अलग से नहीं आता बल्कि यह फोंट्स कंप्यूटर में ही इनबिल्ड किया जाता है , इसके अलावा अन्य भाषाओ को भी इनबिल्ड किया गया है। आप कंप्यूटर में भाषा इंग्लिश से हिंदी में बदल सकते है और कीबोर्ड में टाइप कर सकते है।
निष्कर्ष
हमारे आर्टिकल “कीबोर्ड क्या है ? कीबोर्ड की बटन की जानकारी” को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद्। हमे आशा है आपको हमारी दी गई जानकारी से काफी लाभ हुआ हो।