भोजपुरी फिल्म लिस्ट 2022

नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है। हमारी वेबसाइट Hindi Top पर, दोस्तो दुनिया मे बहुत सारे लोग हैं। जिन्हें भोजपुरी गाने और भोजपुरी फिल्में देखना पसंद है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।, दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको भोजपुरी फिल्म लिस्ट 2022 के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस लिस्ट में सभी बड़े भोजपुरी सितारों की फिल्मे शामिल है। जिनकी फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। तो बने रहिए हमारे साथ इस आर्टिकल के अंत तक।
Bhojpuri Movie List 2022
- आशिक़ी
- ससुरा बड़ा सतावेला
- शादी हो तो ऐसी
- लव विवाह डॉट कॉम
- दुल्हनिया लंदन से लाएंगे
- राउडी इंस्पेक्टर
- डोली सजा के रखना
भोजपुरी फिल्म लिस्ट 2022 में आप को सभी नाम दिए गये है। आप एक एक कर के सभी नाम देख सकते है। आप से कोई भी फिल्म miss नही हो तो इसलिए भोजपुरी फिल्म की लिस्ट दी गई है।
आशिक़ी
आशिक़ी फिल्म के बारे में: इस फिल्म की कहानी खेसारी लाल यादव द्वारा लिखी गयी है।, और भोजपुरी इंडस्ट्री की यह ऐसी पहली फिल्म है। जो की जाति-प्रथा की पुरानी सोच है। उसके आधार पर बनायी गयी है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक ब्रह्मण परिवार से होते है।, उसके पिता जी बहुत बड़े पंडित है। जो की छोटी जाति वालों से दूर ही रहते हैं और छुआ छूत की धारणा का आचरण करते हैं।
आशिक़ी फिल्म के बारे में जानकारियां
फिल्म का नाम | आशिक़ी |
निर्माता | प्रदीप के शर्मा |
निर्देशक | पराग पाटिल |
सह निर्माता | अनीता शर्मा व पदम् सिंह |
संगीत | ओम झा और आर्या शर्मा |
कथा | खेसारी लाल यादव |
गीत | श्याम देहाती व विजय चौहान |
छायांकन | आर आर प्रिंस |
लेखक | राकेश त्रिपाठी |
संकलन | कोमल वर्मा |
एक्सन | हीरा यादव |
नृत्य | कानू मुख़र्जी |
कला | विजय श्रीवास्तव |
आशिक़ी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
ससुरा बड़ा सतावेला
ससुरा बड़ा सतावेला प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म का नाम है। जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर 19 नवंबर 2021 को रिलीज़ किया गया था।
यह भोजपुरी फिल्म भरपूर मनोरंजन देने वाली फिल्म है। जिसमे आपको कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा मिलेगा। इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया हैं। आप सभी ट्रेलर को देखिये और हमें बताइये की आप सबको ट्रेलर कैसा लगा?
ससुरा बड़ा सतावेला भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
ससुरा बड़ा सतावेला फिल्म के मुख्य कलाकारो के नाम
- प्रदीप पांडे चिंटू
- काजल राघवानी
- संजय पांडे
- मनोज टाइगर
- प्रकाश जैश
- विनीत विशाल
- आकांक्षा दुबे
- आयशा कश्यप
- गोपाल राय
- विशेष उपस्थिति: अंजना सिंह और अमित शुक्ला
शादी हो तो ऐसी
इस फिल्म की कहानी बहुत जबरदस्त है। जिसे अरबिन्द तिवारी जी ने लिखा है। भोजपुरी के इस फिल्म में खेसारी लाल यादव , सुदीक्षा झा और किरण यादव के साथ-साथ और भी कई बड़े कलाकार भी दिखेंगे जैसे महेश आचार्य, मनोज टाइगर और कृति वर्मा |
कहानी के साथ-साथ इस फिल्म के गाने भी बहुत जबरदस्त हैं।, जिसे खुद खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह, खुसबू जैन और इन्दु सोनाली ने मिलकर गाया है। इस फिल्म के ट्रेलर का वीडियो नीचे दिया गया हैं।
शादी हो तो ऐसी भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर
लव विवाह डॉट कॉम
लव विवाह डॉट कॉम इस फिल्म की कहानी एक प्रेम से कहानी है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू मेडिकल की पढ़ाई करने गाँव से शहर में आते हैं। और उसी मेडिकल कॉलेज में आम्रपाली दुबे भी रहती हैं। जो की स्टूडेंट यूनियन की लीडर रहती हैं। और जो भी लड़का किसी लड़की को छेड़ता हैं उसकी अच्छे से मरम्मत करती हैं।
लव विवाह डॉट कॉम फिल्म का ट्रेलर
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे
इस फिल्म की कहानी प्रेम पर आधारित है।, तो कहानी शुरू होती है। कुछ इस तरह से की खेसारी लाल जाते हैं। लंदन और वहां पर वे मधु शर्मा के साथ रहते हैं। उनको वहाँ पर बाथरूम साफ़ करने का काम मिलता है। लेकिन वे इस काम को नहीं करना चाहते थे और फिर उनका दोस्त कहता है। की यदि तुम किसी फिरंगी लड़की को सेट कर लेते हो तो तुम्हारी लाइफ सेट हो जाएगी और तुम्हे इस तरह के काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
दुल्हनिया लंदन से लाएंगे फिल्म का ट्रेलर
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे फिल्म के मुख्य कलाकार हैं
- खेसारी लाल यादव
- मधु शर्मा
- ग्रेस रोड्स
- संजय महानंद
- अंजय रघुराज
- दीपक सिन्हा
दुल्हनिया लंदन से लाएँगे भोजपुरी फिल्म के गानें हैं
इस फिल्म के कुछ गानें हमने नीचे दिए हुए हैं, आप इन गानों का ऑडियो और वीडियो डाउनलोड करके सुन सकते हैं और देख भी सकते हैं।
- मेरे दोस्तों की भाभी बनोगी क्या
- रजऊ कहके बुलावा हो
- घरवा में घुसे कउनो चोर हो
डोली सजा के रखना
ये फिल्म पिता और पुत्र के रिश्ते पर बनी हुयी है। लेकिन अपने प्यार के खातिर खेसारी समाज के सभी बंधनों को तोड़कर उनका हाथ थामते हैं। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स ने डोली सजा के रखना भोजपुरी फिल्म को प्रस्तुत किया है। 25 मल्टीप्लेक्स के अलावा 100 से अधिक सिनेमाघरों में 2 सितंबर को ‘डोली सजा के रखना’ को रिलीज किया गया।
आपको बता दें कि फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसा रीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज, बिना पांडेय के अलावा अक्षरा सिंह, सुवि शर्मा, प्रदीप के शर्मा, सुशील सिंह, देव सिंह, पी आर ओ रंजन सिन्हा और दिलकश भी फ़िल्म की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे हैं।
देव पांडेय का भी फिल्म में बहुत योगदान रहा है। पहले ही दिन फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और बहुत्त शानदार ओपनिंग देखने को मिली।
डोली सजा के रखना फिल्म का ट्रेलर
डोली सजा के रखना फिल्म के बारे में संपूण जानकारी
फिल्म का नाम | डोली सजा के रखना |
निर्देशक | रजनीश मिश्रा |
निर्माता | रौशन सिंह |
सह निर्माता | शर्मिला आर सिंह |
म्यूजिक | रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा |
गानों के बोल | प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान आदि। |
कोरियोग्राफी | कानू मुखर्जी और परसुन यादव |
राउडी इंस्पेक्टर
इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक हीरोइन नहीं बल्कि दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता और साथ ही साउथ अभिनेत्री मेघाश्री लीड रोल प्ले कर रही हैं। इनके अलावा महेश आचार्य और नंदिनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।
शंकर ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और इस फिल्म के को डायरेक्टर बिक्शु हैं। स्टोरी और स्क्रीनप्ले शंकर के ही हैं। डायलॉग अरविंद तिवारी द्वारा दिए गए है। फिल्म के प्रोडूयसर महाकाली दिवाकर है। म्यूजिक ओम झा और आर्या शर्मा के द्वारा दिया गया है।
राउडी इंस्पेक्टर फिल्म का ट्रेलर
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भोजपुरी फिल्म लिस्ट 2022 के बारे में पूरी जानकारी दी हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कमेंट में जरूर लिखें। अगर आप किसी टॉपिक से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी चाहते हैं तो हमें अपना पसंदीदा टॉपिक कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें।