Study

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ? सभी प्रधानमंत्री की पूरी लिस्ट

Share Now

भारत एक ऐसा देश हैजहां पर राष्ट्रपति की शक्तियां काफी हद तक नाम मात्र या हम कह सकते हैं कि बहुत कम होती हैं। आसान भाषा में कहें तो राष्ट्रपति की शक्तियां बहुत ही औपचारिक सी होती है। परंतु विदेशों में जैसे कि चाइना अमेरिका रूस ब्रिटेन जापान आदि जैसे देशों में राष्ट्रपति का शासन होता है । परंतु भारत जैसे देश में प्रधानमंत्री का शासन होता है ।  अगर आप यह जानना चाओगे की भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे तो हम बता दे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी थे।  भारत में प्रभावी कार्यकारी  शक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में  मंत्रिपरिषद के पास होती है जिसे लोकसभा  में बहुमत पार्टी का गठबंधन के द्वारा चुना जाता है और औपचारिक रूप से राष्ट्रपति के द्वारा ही नियुक्त किया जाता है ।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे

भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी थे जोकि 1947 में प्रधानमंत्री बने थे और उन्होंने 1964 तक  देश पर शासन किया था।

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन है

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है जोकि 2014 में प्रधानमंत्री बने थे और वे अभी तक यानी 2022 तक प्रधानमंत्री है।

यहां पर नीचे  पहले प्रधानमंत्री से अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची जारी की गई है :

प्रधानमंत्री नामकब से कब तक
जवाहरलाल नेहरू1947-1964
गुलजारीलाल नंदा1964 ( पहली बार )
लाल बहादुर शास्त्री1964-1966
गुलजारीलाल नंदा1966; ( दूसरी बार )
इंदिरा गांधी1966-1977 ( पहली बार )
मोरारजी देसाई1977-1979
चरण सिंह1979-1980
इंदिरा गांधी1980-1984; ( दूसरी बार )
राजीव गांधी1984-1989
वी.पी. सिंह1989-1990
चंद्रशेखर 1990–91
पी.वी.  नरसिम्हा राव 1991-96
अटल बिहारी वाजपेयी 1996 ( पहली बार)
एच.डी. देवेगौड़ा 1996-1997
इंदर के गुजराल  1997-1998
अटल बिहारी वाजपेयी 1998-2004 ( दूसरी बार )
मनमोहन सिंह 2004-14
नरेंद्र मोदी 2014- वर्तमान

जवाहरलाल नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए गए थे। इनकी पार्टी का नाम  कांग्रेस पार्टी था। इन्होंने 17 साल तक भारत देश पर शासन किया था और इस बीच में इन्होंने बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे और इस बीच उन्होंने बहुत सारे नए नियम आजाद एवं स्वतंत्र भारत के लिए बनाए थे। इन्होंने स्वतंत्रता के लिए भी बढ़-चढ़कर गांधी जी का साथ दिया था और स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया था

जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म एवं मृत्यु 

जवाहरलाल नेहरु जी का पंडित नेहरू था इनका जन्म 14 नवंबर 1889 को  इलाहाबाद में हुआ था। और फिर इनकी मृत्यु 27 मई 1964 को नई दिल्ली में हुई थी। जवाहर लाल नेहरू जी स्वतंत्र भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री थे। इसी वजह से इन्हें पूरा देश जानता है और इनको जाने की वजह एक यह भी है कि इन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अपना पूरा योगदान दिया था। इन्होंने संसदीय सरकार की स्थापना की थी और विदेशी मामलों में अपने स्थितियों के लिए विख्यात भी हुए ।

व्यक्तिगत विवरण

जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म 14 नवंबर 1889  को इलाहाबाद, उत्तर-पश्चिमी प्रांत, ब्रिटिश भारत में हुआ था। इस समय भारत पर अंग्रेजों और ब्रिटिशो  का शासन था। इनका विवाह 1916 में कमला नेहरू से हुआ था। उनकी एक बेटी थी जिनका नाम इंदिरा गांधी था। इनके पिता का नाम पंडित मोतीलाल नेहरु और माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। इन्होंने अपनी पढ़ाई हैरो स्कूल, ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से बैरिस्टर-एट-लॉ में की थी।

अवॉर्ड्स

जवाहरलाल नेहरु जी को 1955 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

होम रूल के लिए कॉल करें

सन 1915 की शुरुआत में युद्ध के दौरान भी चार लाल नेहरू ने भारत के लिए होमरूल का आह्वान शुरू कर दिया था। इसका मतलब यह था कि भारत  स्वशासी  डोमिनियम होगा  फिर भी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की तरह अभी भी यूनाइटेड किंगडम का एक हिस्सा माना जाता है।  जवाहरलाल नेहरू  अखिल भारतीय होम रूल लीग में शामिल हो गए थे जिसकी स्थापना एक ब्रिटिश उदारवादी और आयरिश और भारतीय स्वशासन के परोपकार एनी   बेसेंट ने की थी । 70 वर्षीय पेशेंट  इतनी शक्तिशाली सकते थे कि ब्रिटिश सरकार ने 1917 में उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। जिस वजह सेकाफी विद्रोह हुआ और  ब्रिटिश सरकार का जमकर विरोध हुआ । अंत में होमरूल आंदोलन और सफल रहा था और बाद में इसे गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन में शामिल कर लिया गया था जिसने भारत को स्वतंत्रता की  वकालत की।इसके बीच में सन 1916 में   नेहरु जी ने कमला कॉल से शादी कर ली थी पूर्णविराम 1917 में इस दंपत्ति की एक बेटी थी जो बाद में अपने विवाहित नाम इंदिरा गांधी के तहत खुद प्रधानमंत्री  बनी। 2024 में पैदा हुए एक बेटे को महल 2 दिन के बाद मौत हो गई थी।

भारत के लिए जवाहरलाल नेहरू जी का विजन क्या था

1930 के दशक में नेहरू जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक नेता के रूप में उभरे थे जबकि गांधीजी का एक अधिक आध्यात्मिक भूमिका में चले गए थे। नेहरु जी ने 1969 और 1931 के बीच में भारत के लिए मूल सिद्धांतों का सेट तैयार किया था जिसे मौलिक अधिकार और आर्थिक नीति भी कहा जाता है। जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा भी अपनाया गया था। अधिकारों की गणना की गई थी उनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता धर्म की स्वतंत्रता  क्षेत्रीय संस्कृतियों और भाषाओं की सुरक्षा , अछूत स्थिति का उन्मूलन, समाजवाद और मतदान का अधिकार भी शामिल थे।

इन अधिकारों की सफलता के बाद  नेहरु जी को अक्सर आधुनिक भारत का वास्तुकार कहा जाता है। उन्होंने समाजवाद को शामिल करने के लिए सबसे कठिन संघर्ष किया था जिसका कांग्रेस के कई अन्य सदस्यों ने भी विरोध किया था। 1930 के दशक के उत्तरार्ध और 1940 के दशक की शुरुआत में नेहरू जी के पास भविष्य के भारतीय राज्य राज्य की विदेश नीति का मसौदा तैयार करने के लगभग एक मात्र ही जिम्मेदारी थी।

जवाहरलाल नेहरू जी की मृत्यु

सन 1962 में नेहरू जी की पार्टी यानी कांग्रेस पार्टी को बहुमत के लिए फिर से चुनी गई थी लेकिन पहले की तुलना में  इस पार्टी को बहुत कम वोट मिले थे ।   नेहरू जी का स्वास्थ्य खराब होने लगा और उन्होंने 1963 और 64 के दौरान कश्मीर में कई महीने बिताई थी । जिस बीच  वे  स्वस्थ होने की  पूरी कोशिश कर रहे थे। पर मई  1964 में नेहरू दिल्ली लौट आए जहां उन्होंने 27 मई की सुबह दिल का दौरा पड़ा और फिर  दूसरी बार दिल का दौरा पड़ने से दोपहर उनकी मृत्यु हो गई थी ।

निष्कर्ष

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे और किस तरह वो बने पूरी जानकारी आप को इस आर्टिकल में दी है अगर आप को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसको शेयर करना न भूले


Share Now

Related Articles

Leave a Reply