अनुनय सिंह का जीवन परिचय ( Anunay Singh Biography in Hindi )

हैलो दोस्तों स्वागत है आपका हिन्दी टॉप वेबसाईट में जहां हम आपको बताने जा रहें हैं भारतीय क्रिकेटर अनुनय सिंह का जीवन परिचय ( Anunay Singh biography in Hindi ), तो चलिए शुरू करते हैं।
अनुनय नारायण सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो डोमेस्टिक क्रिकेट में बिहार और इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनुनय सिंह बिहार के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने बिहार की टीम से खेलते हुए IPL में अपनी जगह बनाई। इन्हें Rajasthan Royals ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा। इनका जन्म बिहार के वैशाली जिले में 3 जनवरी 1993 को हुआ था। अरुणोदय को छोटे उम्र से ही क्रिकेट से लगाव रहा है। वे बिहार क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य रहे हैं, जो इस साल आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलते दिखेंगे। उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की।
अनुनय सिंह का प्रारम्भिक जीवन ( Anunay singh early life )
अनुनय के पिता गोरखपुर पीएसी 26वीं वाहिनी से प्रतिसार निरीक्षक से सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका जन्म 3 जनवरी 1993 को बिहार राज्य के वैशाली जिले के एक छोटे से गांव सहदेई गांव में हुआ था। इन्होंने आईपीएल के 15 सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेला था। अनुनय सिंह ऑलराउंडर के तौर पर राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की। उन्होंने 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 9 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए ट्वेंटी 20 की शुरुआत की। फरवरी 2022 में, उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2022 IPL टूर्नामेंट की नीलामी में खरीदा था।
अनुनय सिंह का जीवन परिचय ( Anunay Singh biography in hindi ) | जानकारी |
---|---|
नाम ( Name ) | अनुनय नारायण सिंह |
जन्म तिथि ( Date of birth ) | 3 जनवरी 1993 |
जन्म स्थान ( Birth place ) | वैशाली जिला, बिहार |
स्कूल ( School ) | ज्ञात नहीं |
कॉलेज ( College ) | ज्ञात नहीं |
शैक्षणिक योग्यता ( Qualifications ) | ज्ञात नहीं |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
राशि ( Zodiac sign ) | मेष |
पेशा ( Occupation ) | क्रिकेटर |
माता ( Mother ) | ज्ञात नहीं |
पिता ( Father ) | एएन सिंह |
भाई/बहन ( Siblings ) | ज्ञात नहीं |
गर्लफ्रेंड ( Girlfriend ) | कोई नहीं |
वैवाहिक स्थिति ( Marital status ) | अविवाहित |
नेट वर्थ ( Net worth ) | ज्ञात नहीं |
करियर ( Career )
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिहार से की थी। उन्होंने बताया, ”बचपन से ही क्रिकेट को लेकर एक जुनून था, लेकिन इसको करियर के तौर पर सब कोई नहीं लेता है और मैं भी इसे हॉबी के तौर पर लेकर चल रहा था। उसके बाद धीरे-धीरे लोगों ने और कुछ कोच ने बोला, इसमें प्रतिभा की कमी नहीं है आप इसे आगे भेज सकते हैं।” उसके बाद करीब 13-14 साल की उम्र में मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मैं क्रिकेट एकेडमी ऑफ पटना के साथ जुड़ गया और मनोज सर की देखरेख में अभ्यास करने लगा लेकिन उस समय बिहार को मान्यता नहीं मिली थी। जिसकी वजह से अनुनय ने दिल्ली का रुख किया।
दिल्ली में अनुनय ने रोहिणी में नरेश जैन की देखरेख में अभ्यास करना शुरू कर दिया था। वहां से उनके खेलने के तरीके में सुधार होने लगा था। उसके बाद उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के कोच अमरनाथ शर्मा सर के पास गए। जहां उन्हें बहुत कुछ नई चीजें सीखने को मिली। उनकी देखरेख में अन्य ने अभ्यास करना शुरू किया और हर दिन और ज्यादा मेहनत करने लगे। दिन-ब-दिन अनुनय की गेंदबाजी में सुधार होने लगा, जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को 2018 में पूर्ण रूप से मान्यता मिल गई थी। अनुनय ने बताया कि मान्यता मिलने से पहले बिहार के कोच ने उनसे संपर्क किया और उन्होंने कहा कि अब बिहार को मान्यता मिलने वाली है। मनोज सर और चुन्नू सर की बात मानकर वह फिर से बिहार आ गए और यहां से लिग खेलना शुरू कर दिया था। लीग के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और अच्छी होती गई उसके बाद के टीम के लिए उनका चयन हो गया था। स्टेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उनको बिहार की लिस्ट-ए में खेलने का मौका मिला ।
सोशल मीडिया ( Social media )
आप अनुनय सिंह को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो कर सकते हैं – (@anu_naysingh)
लव लाइफ ( Love life/Affairs )
हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, अनुनय सिंह संभवतः अविवाहित हैं और पहले उनकी सगाई नहीं हुई है। दिसंबर 2021 तक अनुनय सिंह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।
निष्कर्ष
उम्मीद है की आपको हमारा आज का आर्टिकल अनुनय सिंह का जीवन परिचय ( Arunoday Singh biography in hindi ) पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आता है तो आप हमारी पोस्ट पर लाइक, कमेन्ट कर सकते हैं और इसे शेयर भी कर सकते हैं। हम इसी तरह आपके लिए अलग-अलग विषयों पर आर्टिकल लाते रहेंगे, आपका एक लाइक हमारे लिखने और नए आर्टिकल को बटोरने में हमारी सहायता करेगा। और Cricket Players Biography देखने के लिए आप Hindi Top पर देख सकते हो, इसी तरह अंत तक हमारी पोस्ट पर बने रहने के लिए धन्यवाद।