अंजना सिंह का जीवन परिचय | Anjana Singh Biography in Hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आप सबका अपनी मनपसंद वेबसाइट Hindi Top पर। दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से अभिनेत्री अंजना सिंह का जीवन परिचय के बारे में आज हम इस लेख में जानेंगे।
अंजना सिंह का जन्म और शिक्षा
अंजना सिंह का जन्म 7 अगस्त 1990 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। लेकिन वह उत्तर प्रदेश के बहराइच की रहने वाली हैं। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
Anjana Singh Biography in Hindi
वास्तविक नाम | अंजना सिंह |
जन्म की तारीख | 7 अगस्त 1990 |
जन्मस्थान | लखनऊ |
पेशा | अभिनेत्री |
वैवाहिक जीवन | विवाहित |
पति का नाम | यश कुमार मिश्रा |
बेटी का नाम | अदिति सिंह |
वर्तमान आयु | 33 वर्ष |
डेब्यू फिल्म | फौलाद और दिलदार सांवरिया |
कॉलेज (कत्थक) | बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बिहार विश्वविद्यालय |
अंजना सिंह का फिल्मी करियर
साल 2012 में अंजना की फिल्म ‘एक और फौलाद’ सुपरहिट रही थी। जिसके बाद 2012 में उन्होंने तीन और फिल्मों ‘लहू के दो रंग’, ‘लावारिस’ और कईसन पिवा के चरित्र बा’ में भी काम किया। वह अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. साल 2017 में लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में उन्हें बेस्ट व्यूअर्स च्वाइस का अवॉर्ड मिला है। जबकि साल 2018 में उन्हें मलेशिया इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म ओल्ड जिगर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था
अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ जैसे भोजपुरी फिल्म जगत के लगभग सभी लोकप्रिय नायकों के साथ काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की पहली अभिनेत्री जिन्होंने अपने फिल्मी करियर के पहले 2 वर्षों में लगभग 25 फिल्में साइन की हैं। आज अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
अंजना सिंह की वैवाहिक जिंदगी
साल 2013 में उनकी एक फिल्म दिलदार सांवरिया आई थी। इस फिल्म में अंजना सिंह ने भोजपुरी अभिनेता यश कुमार मिश्रा के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों की गहरी दोस्ती थी और वे एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। फिर दोनों ने शादी भी कर ली। साल 2019 में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम अदिति सिंह हैं।
अंजना सिंह द्वारा की गई फिल्में
- राजा जी आई लव यू
- वर्दीवाला गुंडा
- दिलदार सांवरिया
- हथकड़ी
- लहू पुकारेला
- खून भरी मांग
- रानी दिलबरजानी
- गुंडे हैं हम
- शिव बनल डॉन
- मुन्ना मवाली
- बदला हिंदुस्तानी का
- शहंशाह
- सइयां जी दगाबाज
- दिल है कि मानता नहीं
- दबंग आशिक
- खिलाड़ी
- हीरो गमछा वाला
- दूध का कर्ज
- लव योर राजनीति
- नागराज
- सनकी दरोगा
अंजना सिंह के पति ने काफी मशक्कत से हासिल कि कामयाबी
भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह के पति यश कुमार मिश्रा भी एक सफल अभिनेता हैं। वह भी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाले है। साल 2002 में यश अपने सपने को पूरा करने के मकसद से मुंबई आए थे। बहुत कठिन संघर्ष के बाद आज वह एक सफल अभिनेता की श्रेणी में आते हैं। एक बार एक इंटरव्यू में यश कुमार ने बताया था कि उन्हें 10 साल तक संघर्ष करना पड़ा था।
साल 2002 से 2012 तक उन्हें न जाने कितनी रातें भूखे पेट गुजारनी पड़ी। यश ने कहा था कि दो वक्त की रोटी भी उन्हें ठीक से नहीं मिलती थी. कई बार उन्हें मंदिरों में अपना पेट भरना पड़ा। स्ट्रगल के दिनों में वह पेट भरने के लिए सड़कों के किनारे खड़े होकर सीएफएल बल्ब बेचते थे। साल 2013 में भोजपुरी फिल्म दिलदार सांवरिया से उनकी किस्मत बदलने लगी। इस फिल्म में उनके साथ अंजना सिंह थीं। इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
इसके बाद यश ने भोजपुरी फिल्म हीरो गमछा वाला, नागराज, कसम पाने वाले की, किंगपिन कुशीनगर, लुटेरे, रंगदारी टैक्स, एक रजाई तीन लुगाई जैसी फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया। अंजना और यश की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। वह इस इंडस्ट्री में कदम रखते हुए भी काफी डरे हुए थे इसकी वजह यह थी कि तब भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव चल रहे थे। नए लोग आते और फिर कुछ दिनों में गायब हो जाते। यश ने साल 2017 में हैप्पी बर्थडे टू यू गाना रिकॉर्ड किया था, जिसे यश ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर गाया था।
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको अंजना सिंह का जीवन परिचय के बारे में जानकारी दिया है हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा जो अभिनेत्री Anjana Singh Biography in Hindi के बारे में जानकारी दिया गया है वो आपको सही लग रहा होगा, अगर आपको सही लगता है तो आप हमारे इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
अंजना सिंह की उम्र कितनी हैं
अंजना सिंह की उम्र 33 वर्ष हैं
अंजना सिंह के पति का नाम क्या है
अंजना सिंह के पति का नाम यश कुमार मिश्रा हैं
अंजना सिंह की डेब्यू फिल्म कौन सी हैं
अंजना सिंह की डेब्यू फिल्म फौलाद और दिलदार सांवरिया हैं
अंजना सिंह की बेटी का नाम क्या है
अंजना सिंह की बेटी का नाम अदिति सिंह हैं