अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Akshay Kumar Biography in Hindi

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप सब स्वागत है आपका अपनी वेबसाइट Hindi top पर । दोस्तों हमारे इस वेबसाइट पर आपको बहुत सारे क्रिकेटर, अभिनेता, अभिनेत्री और बहुत से हस्तियों का बायोग्राफी पढ़ने को मिलता रहता है आज हम इस लेख में जानते हैं। अक्षय कुमार का जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बात करेगे हम आप को इस आर्टिकल में बताएगे अक्षय कुमार का असली नाम क्या है, अक्षय कुमार जन्म तारीख, अक्षय कुमार आयु, अक्षय कुमार कौन है, अक्षय कुमार के कितने बच्चे हैं, और अक्षय कुमार कहां का रहने वाला है यह सभी हम इसी टॉपिक में कवर करने वाले है और भी काफी कुछ तो चलो शुरू करते है
Akshay Kumar Biography in Hindi
निक नेम (Nick name) | Akki, Raju, Mack and Khiladi Kumar |
नाम (Name) | अक्षय कुमार |
वास्तविक नाम (Real Name) | राजीव हरी ओम भाटिया |
पिता (Father) | हरी ओम भाटिया |
माता (Mother) | अरुणा भाटिया |
बहन (Sister) | अलका भाटिया |
जन्मदिन (Birth date) | 9 September 1967 |
पेशा (Occupation) | Actor and Producer |
जन्म स्थान (Birth place) | अमृतसर पंजाब |
नागरिकता (Citizenship) | कनाडियन |
गृह नगर (Home Town) | मुंबई |
स्कूल (School) | Donbosco School, Mirik, Darjeeling |
कॉलेज/यूनिवर्सिटी (College/University) | Guru Nanak Khalsa College (King’s Circle) |
धर्म (Religion) | Hindu |
पता (Address) | Prime Beach, Juhu, Mumbai |
भाषा (language) | हिंदी |
ट्विटर पेज (Twitter Page) | https://twitter.com/akshaykumar |
फेसबुक पेज (Facebook Page) | https://www.facebook.com/akshaykumarofficial |
इन्स्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) | https://www.instagram.com/akshaykumar/ |
अक्षय कुमार का जीवन परिचय
अक्षय कुमार, जिनका असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है,वो एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता होने के साथ-साथ एक निर्माता और मार्शल आर्ट विशेषज्ञ भी हैं। लोग उन्हें प्यार से ‘अक्की’ भी बुलाते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें उनकी फिल्मों के लिए कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नॉमिनेट किया गया है, जिसमें से उन्हें दो बार यह अवॉर्ड मिल चुका है।
अक्षय कुमार लंबे समय से हिंदी फिल्म उद्योग में काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं। ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट खुद करते हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार के गिनती निश्चित रूप से बॉलीवुड के सबसे फीट अभिनेताओं में किया जाता है।
अक्षय कुमार का जन्म और परिवार
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 ईस्वी में अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया एक सैन्य अधिकारी थे। उनकी माता का नाम अरुणा भाटिया है। और अक्षय कुमार की एक बहन है जिसका नाम अलका भाटिया है
अक्षय कुमार की स्कूली शिक्षा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार की स्कूली शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल में हुआ था और आगे की पढ़ाई गुरु नानक खालसा कॉलेज, मुंबई से की। भारत में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में मार्शल आर्ट की पढ़ाई की।
अक्षय कुमार की शादीशुदा जिंदगी
अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। उसके अक्षय कुमार के दो बच्चे भी हैं।
बेटा का नाम | आरावी |
बेटी का नाम | नितारा |
पत्नी का नाम | ट्विंकल खन्ना |
अक्षय कुमार का करियर
बतौर लीड एक्टर अक्षय के करियर की शुरुआत फिल्म ‘सौगंध’ से हुई थी। इससे पहले भी उन्हें फिल्म ‘आज’ में एक मार्शल आर्ट इंस्ट्रक्टर की भूमिका में मौका मिला था, लेकिन इसमें उनका एक अनक्रेडिटेड रोल था। शुरुआत में उनकी फिल्मों को ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया।
पॉपुलर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में बॉलीवुड स्टंटमैन यानी खिलाड़ी अक्षय कुमार बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की सैर करते और और भी एडवेंचर करते नजर आएंगे. 11 सितंबर 2020 को इस शो का प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जी और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में एडवेंचरस जर्नी कर चुके हैं।
अक्षय कुमार से जुड़ी कुछ अनकही बाते
4 सितंबर 2020 को, अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के साथ गेमिंग – एफएयू-जी के तहत आत्म निर्भर भारत की घोषणा की है, यह गेमिंग बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने जा रहा है।
अक्षय कुमार का अफेयर किस- किस के साथ था।
अक्षय कुमार का अफेयर काफी लडकियों के साथ रहे चुका है तो का चलो यह भी जानते है
पूजा बत्रा अक्षय कुमार की पहली प्रेमिका थी
अक्षय कुमार के बारे में ऐसा कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले अक्षय का अफेयर उस दौर की मशहूर मॉडल पूजा बत्रा के साथ था। यहां तक कि दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन फिल्मी दुनिया की चकाचौंध का असर इस रिश्ते पर पड़ा और दोनों अलग हो गए।
अक्षय कुमार का अफेयर रेखा से भी था
अपनी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार के बॉलीवुड की सदाबहार हीरोइन रेखा के साथ अफेयर के भी चर्चे सुनने को मिले। माना जा रहा है कि फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। रेखा उम्र में अक्षय से काफी बड़ी थीं। जिसके चलते यह अफेयर काफी विवादित रहा था, हालांकि रेखा और अक्षय दोनों ही इस बारे में मीडिया में कुछ भी कहने से हमेशा बचते नजर आए हैं।
शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के साथ भी अक्षय कुमार का अफेयर था
शिल्पा शेट्टी से पहले अक्षय कुमार का बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ अफेयर था। रवीना टंडन अपने जमाने की बेहद ग्लैमरस हीरोइनों की लिस्ट में शामिल थीं। कहा तो यह भी जाता है कि अक्षय रवीना को डेट कर रहे थे
रेखा के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ भी अक्षय कुमार का अफेयर था
ऐसा कहा जाता है कि अक्षय कुमार शादी के बाद अच्छे कुमार बदल जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ शादी होने के बाद भी उनका अफेयर कई लड़कियों के साथ चलता रहा। फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ उनका अफेयर काफी हिट हुआ, जो उनकी पत्नी ट्विंकल तक भी पहुंच गया। जिसके बाद अक्षय और ट्विंकल के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं, लेकिन अक्षय अपने परिवार की खातिर इस रिश्ते से बाहर आ गए।
ट्विंकल खन्ना पहले बनी प्रेमीका फिर बनी पत्नी
अक्षय कुमार 17 जनवरी 2001 को ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले अक्षय आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन अक्षय कुमार को ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया के दबाव में झुकना पड़ा और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद अक्षय ने अपनी प्ले बॉय की छवि छोड़ दी और आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
अक्षय की लोकप्रिय फिल्में कौन-कौन सी है
- खिलाड़ी
- बेबी
- पैडमैन
- टॉयलेट एक प्रेम कथा
- केसरी
- सूर्यवंशी
- भूल-भुल्लैया
- मुझसे शादी करोगी
- गर्म मसाला
- हाउसफुल
- रुस्तम
- तीस मार खान, हाउस फुल
- देसी बॉयज
- ओह! माई गॉड
- रुस्तम
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको बताया अक्षय कुमार का जीवन परिचय के बारे में हम उम्मीद करते हैं कि आपको अच्छे कुमार की जीवनी से जुड़ी सभी बातें सही लग रही होगी अगर आपको यह लेख सही लगता है तो आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं हमारे साथ इस लेख में शुरू से अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।