अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma Biography in Hindi

अभिषेक शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर। इनका जन्म 4 सितंबर 2000 को अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था। अभिषेक शर्मा के कोच राजकुमार शर्मा (उनके पिता), डब्ल्यू वी रमन और राजन गिल है। अभिषेक शर्मा को म्यूजिक सुनना और यात्रा करना बहुत अच्छा लगता है। तो चलिय जानते है अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय ( Abhishek Sharma Biography in Hindi )
अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय| Abhishek Sharma Biography in Hindi | जानकारी |
---|---|
नाम ( Name ) | अभिषेक शर्मा |
जन्म तिथि ( Date of Birth ) | 4 सितंबर 2000 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | अमृतसर, पंजाब, भारत |
उम्र ( Age ) | 21 वर्ष |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
माता ( mother ) | मंजू शर्मा |
पिता ( Father ) | राजकुमार शर्मा |
भाई/बहन ( Siblings ) | दो बहने – कोमल शर्मा , सानिया शर्मा |
गर्लफ्रेंड/पत्नी ( Girlfriend/Wife ) | कोई नही |
पेशा ( Occupation ) | क्रिकेटर |
कुल संपत्ति ( Net Worth ) | 7.3 करोड़ (1 मिलियन डॉलर ) |
वैवाहिक स्थिति ( Marital Status ) | अविवाहित |
पारिवारिक जीवन ( Family Life )
अभिषेक शर्मा हिंदू परिवार से आते हैं। जैसा कि हमने देखा कि अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम राजकुमार शर्मा और उनकी माता का नाम मंजू शर्मा है। अभिषेक शर्मा की दो बहने हैं। उनके नाम कोमल शर्मा और सानिया शर्मा है। अभिषेक के पिता एक पूर्व क्रिकेटर हैं और वे इस समय बैंक ऑफ इंडिया इन अमृतसर में कर्मचारी हैं।
शिक्षा ( Education )
अभिषेक शर्मा ने अपने स्कूल के शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है।
कुल मूल्य ( net worth )
अभिषेक शर्मा की इस समय कुल नेटवर्थ एक मिलियन डॉलर है जो कि भारतीय रुपए में 7.3 करोड़ रुपए है। इनकी 1 महीने की आय 13 लाख रुपए से ज्यादा की है और सालाना इनकम 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इनकी आय के प्रमुख स्तोत्र डोमेस्टिक क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड है।
इनकी नेट वर्थ पिछले 4 सालों से लगातार बढ़ती जा रही है। 2018 में इनकी नेट वर्थ 0.2 मिलियन डॉलर थी फिर 2019 में इनकी नेट वर्थ 0.4 मिलियन डॉलर 2020 में इनकी नेट वर्थ 0.7 मिलियन डॉलर और 2021 में इनकी नेट वर्थ एक मिलियन डॉलर थी।
2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के लिए 55 लाख में खरीदा था फिर 2019 में दिल्ली कैपिटल ने सनराइजर्स हैदराबाद को इन्हें 55 लाख रुपए में ट्रांसफर कर दिया था फिर 2020 और 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद ने इन्हें 55 लाख रुपए में ही अपने पास रखा है। तो इस तरह से अभिषेक शर्मा कि आईपीएल से अब तक की कुल कमाई 2.2 करोड़ रुपए है।
क्रिकेट करियर की शुरुआत ( Start of Cricket Career )
अभिषेक शर्मा ने अंडर-19 में अपना डेब्यू मलेशिया के खिलाफ कुआला लंपुर में खेलकर किया था।
अंडर-19 में अभिषेक शर्मा का जर्सी नंबर 4 था।
अभिषेक शर्मा के कोच राजकुमार शर्मा (उनके पिता), डेव्यु वी रमन और राजन गिल है।
अभिषेक शर्मा ने अपना प्रथम श्रेणी में डेब्यू हिमाचल प्रदेश वर्सेस पंजाब के मैच में 6 से 9 अक्टूबर 2017 में किया था जो कि धर्मशाला में आयोजित हुआ था।
अभिषेक शर्मा ने लिस्ट ए में डेब्यू पंजाब वर्सेस विदर्भा जो कि दिल्ली में 5 फरवरी 2017 को हुआ था।
उसके बाद अभिषेक शर्मा ने T20 में डेब्यू दिल्ली डेयरडेविल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से जो कि 12 मई 2018 को दिल्ली में आयोजित हुआ उससे किया है।
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टीम इंडिया U19, पंचकुला किंग्स, पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद में खेला है।
करियर ( Career )
अभिषेक शर्मा ने अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत 25 फरवरी 2017 को एक दोस्त शुभम गिल के साथ पंजाब के लिए खेल कर की थी। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में वीधारना के खिलाफ 2 विकेट लिए और 46 रन बनाए।
इसके बाद 6 अक्टूबर 2019 को फर्स्ट क्लास में डेब्यू हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ खेलकर किया। उस मैच में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया उस मैच के दौरान उन्होंने 94 रन बनाए जिसमें से 13 चौके थे और एक छक्का था। और इसी मैच के दौरान उन्होंने1 विकेट भी ली।
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को अब दिल्ली कैपिटल के नाम से जाना जाता है उन्होंने अभिषेक शर्मा को आईपीएल 2018 के ऑक्शन में 55 लाख रुपए में खरीदा था। अभिषेक शर्मा ने एक मैच मैं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 46 रन बनाए जिसमें उन्होंने कुल 3 चौके और 4 छक्के लगाए।
अगले साल, दिल्ली ने उन्हें शिखर धवन के बदले शाहबाज नदीम और विजय शंकर के साथ सनराइजर्स हैदराबाद को बेच दिया।
अभिषेक शर्मा ने 15 अप्रैल 2018 को अपनी पिछली टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में पदार्पण किया। उन्होंने उस मैच में 2 रन बनाए और कॉलिन मुनरो के रूप में अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2020 आईपीएल के लिए रिटेन किया और आईपीएल 2021 में उसी टीम के लिए वे फिर से खेले। फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 के लिए 6.5 करोड़ की नीलामी में चुन लिया था।
अभिषेक शर्मा अंडर-19 खेलो से सुर्खियों में आने लगे थे। 25 फरवरी 2017 को अभिषेक शर्मा ने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलकर अपने लिस्ट एक करियर की शुरुआत की थी। फिर 6 अक्टूबर 2017 को उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रैफिक में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण करके अपने करियर की शुरुआत की। फिर 2018 में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए अपने T20 करियर की शुरुआत की।
लव लाइफ ( Love Life )
अभिषेक शर्मा अविवाहित है और इनके भी तो कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं है।
निष्कर्ष ( Conclusion )
नमस्ते दोस्तों हम आशा करते है हमारी Hindi Top वेबसाइट पर अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय ( Abhishek Sharma Biography in Hindi ) नामक आर्टिकल अगर आप को पसंद आया है तो हमारे इस आर्टिकल को लाइक और कमेन्ट कर सकते है जिस से हमे ऐसे टॉपिक पर आर्टिकल लिखने के लिए प्रोत्सान मिलता है हमारे साथ इस आर्टिकल में आखिरी तक जुड़ने के लिए धन्यवाद |