
क्या आपने 10th बोर्ड की परीक्षा अभी दी है? जब आप 10th बोर्ड में पास होते है, तब आप चिंतित रहते है की 11th की कोनसी स्ट्रीम में एडमिशन लिया जाए। क्या आपको पता है 11th में कितने सब्जेक्ट्स या विषय है ? अगर आपको 11th me kon kon se subject hote hai अधिक जानकारी चाहिए तो आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी हम देंगे।
11th कक्षा को तीन स्ट्रीम्स या क्षेत्रो में बाँटा गया है :
- आर्ट्स स्ट्रीम
- कॉमर्स स्ट्रीम
- साइंस स्ट्रीम
यह तीनों क्षेत्र आपकी करियर को एक अलग दिशा देंगी। चलिए हम हर एक क्षेत्र को बारीकी से समझते है।
आर्ट्स क्या है और इसमें कितने विषय है ?
आर्ट्स के क्षेत्र को हम कला भी कहते है। इस क्षेत्र में 11th और 12th करने के बाद आर्ट्स के स्ट्रीम में डिग्री ले सकते है। अगर आपको सामाजिक, राजनितिक , सांस्कृतिक, ड्रामा , एडवोकेट, ऐतिहासिक, लॉव , मनोरंजन ,एडमिनिस्ट्रेशन , साहित्यिक आदि विषयों में रूचि है और आपको अगर इसमें अपना करियर बनाना है तो आर्ट्स स्ट्रीम लेना आपके लिए अनिवार्य है।
11th आर्ट्स स्ट्रीम में कई सब्जेक्ट्स को रखा गया हैं ( 11th आर्ट्स स्ट्रीम लिस्ट )
11th आर्ट्स स्ट्रीम में कई सब्जेक्ट्स को रखा गया हैं हिंदी ,इंग्लिश, इतिहास , भूगोल ,साइकोलोजी, फिलोसोफी, संस्कृत, इकोनॉमिक्स ,पोलिटिकल साइंस ,सोशियोलॉजी जैसे सब्जेक्ट्स है। हम हर सब्जेक्ट्स के बारे में थोड़ा कुछ जान ले।
- हिंदी – यह विषय हमारी मातृभाषा है और इस स्ट्रीम को सबसे प्रथम स्थान दिया गया है।
- इंग्लिश – इंग्लिश विषय का महत्व पूरी दुनिया में है, यह विषय में आपको व्याकरण और लिटरेचर पढ़ने मिलेगा।
- इतिहास – आपको इतिहास में प्राचीन काल और सभ्यता के बारे में सिखने मिलेगा।
- भूगोल – इस विषय में आपको पृथ्वी के प्राकृतिक विभागों, भौतिक वातावरण अध्ययन करने मिलेग।
- सायकोलोजी – इस विषय में आपको मनुष्य, प्राणी आदि के मानसिक प्रक्रिया अध्ययन करने मिलेगा और इसे मनोविज्ञान भी कहा जाता है ।
- फिलोसोफी – दर्शन विज्ञान में आपको परम सत्य और सिद्धांतो और उनके विवरण को जानने का मौका मिलता है।
- संस्कृत – संस्कृत भाषा विश्व की प्राचीन भाषा है और इस विषय का व्याकरण बहुत ही कठिन है पर इसमें अगर आपकी रूचि है तो आपके लिए बहुत आसान यह विषय काफी दिलचस्प होगी।
- इकोनॉमिक्स – इसे सामाजिक विज्ञान कहा जाता है जिसके अंतर्गत आपको वस्तुओ और सेवाओ के उत्पादन और उपभोग का अध्ययन करने मिलता है।
- पोलिटिकल साइंस – राजनीतिशास्त्र में आपको राज्य और सरकार से सम्बंदित जानकारी मिलती है।
- सोशियोलॉजी -समाजशास्त्र का अर्थ है समाज के विज्ञान में सामाजिक प्रभावों और प्रक्रिया का अध्ययन करने मिलेगा।
कॉमर्स स्ट्रीम क्या है और 11th मे कॉमर्स स्ट्रीम कितने सब्जेक्ट्स है ?
किसी उत्पादन या व्यवसाय का वह भाग है जिसमे व्यापर का आदान प्रदान करने से मिलने वाले लाभ या नुक्सान का चयन करना। कॉमर्स को हम शुद्ध हिंदी में वाणिज्य कहते है। यह क्षेत्र में अगर अपना भविष्य ढूंढ रहे हो तो हम आपको बता दे यह स्ट्रीम में आपको जॉब्स मिलना आसान है क्यूंकि हर भाग विभागों में वाणिज्य जोड़ और घटाई होती ही है। अगर आपको एकाउंट्स ,बैंक्स, मैनेजमेंट , बिज़नेस में रूचि है तो यह स्ट्रीम आपके लिए ही बना है।
11th कॉमर्स स्ट्रीम में आपको निम्नलिखित सब्जेक्ट्स मिलेंगे : जैसे एकाउंटेंस, इकोनॉमिक्स , इंग्लिश, बिज़नेस स्टडीज , मैथमेटिक्स और कंप्यूटर
- एकाउंटेंसी – फिनांशियल या वित्तिय पहलुओ के बारे में रिकॉर्ड रखना या दूसरे शब्दों में पैसों के आदान प्रदान को लिखित रूप में रिकॉर्ड रखने को एकाउंट्स कहते है।
- इकोनॉमिक्स – यह विषय आर्ट्स स्ट्रीम के इकोनॉमिक्स विषय से काफी वितरित है। इसमें आपको कोई भी व्यवसाय की आर्थिक स्थिति, विकास में सुधार करने मिलता है।
- इंग्लिश – यह सब्जेक्ट तीनों ही स्ट्रीम जैसे आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों में ही एक सामान्य विषय है।इस विषय में आपको लिटरेचर एक लेवल ऊपर पढ़ने मिलेगा।
- बिज़नेस स्टडीज – बिज़नेस स्टडीज को हम व्यवसाय अध्ययन भी कहते है । हमे इस विषय में व्यवसाय कैसे करे ,बिज़नेस क्यू करे , बिज़नेस के लाभ हानि और बिज़नेस में एकाउंट्स कैसे कैसे करे आदि जैसे पाठ सिकाई जाते है।
- मैथमेटिक्स – इसमें आपको गणित का पूरा ज्ञान मिलता है जिसे कॉमर्स का दिल भी कहा जाता है।
- कंप्यूटर – इस विषय में आपको एकाउंट्स का रिकॉर्ड रखना , टैली , ERP जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग बताया जाता है।
साइंस स्ट्रीम क्या है और 11th मे कॉमर्स स्ट्रीम कितने सब्जेक्ट्स है
साइंस या विज्ञान हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है , हमारे आस पास के वातावरण , प्रकृति के क्रमबद्ध , तथा नए प्रयोग और किसी चीज़ का प्रयोग या आविष्कार करना विज्ञान है। अगर आपको विज्ञान से जुडी चीज़ो में काफी रूचि है , तो यह स्ट्रीम आपके भविष्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी । इस स्ट्रीम में पढ़कर आप वैज्ञानिक , पायलट, डॉक्टर , फार्मेसी , इंजीनियरिंग , बायोलॉजिस्ट , केमिस्ट जैसे वर्गों में काम कर सकते है।
इस स्ट्रीम में आपको 6 सब्जेक्ट्स मिलेंगे जैसे – फिजिक्स, बायोलॉजी, मैथ्स , केमिस्ट्री , कंप्यूटर और इंग्लिश।
- फिजिक्स – विद्या की हर शाखा जिसमे द्रव्य तथा ऊर्जा और उनकी परस्पर क्रियाएं का अध्ययन करना भौतिक यानि फिजिक्स कहलाता है। इसमें रूचि रखने वाले लोग अक्सर वैज्ञानिक बनना पसंद करते है।
- बायोलॉजी – बायोलॉजी को हम जिव विज्ञान कहते है। जीवित चीज़ो और उनकी महत्वपूर्ण प्रकिया का अध्ययन करना बायोलॉजी या जिव विज्ञान कहलाता है।
- केमिस्ट्री – केमिस्ट्री को हम रसायन विज्ञान कहते है जो की खगोल विज्ञान ,रहस्यवाद और चिकित्सा के भागो को शामिल करता है। इस विषय में हमारे आसपास के रासायनिक तथ्यों का अविष्कार और प्रयोग करना सीखते है। यहाँ पर आपको प्रयोगशाला में कई तरह के प्रयोग सीखने मिलते है और यही नहीं आपको प्रयोग विषय की परीक्षा भी होती है।
- मैथ्स – साइंस स्ट्रीम का मैथ्स थोड़ा कठिन हे , यहाँ आपको वैज्ञानिक से जुडी गणित सिखाई जाती है।
- इंग्लिश – यह हर स्ट्रीम में आवश्यक विषय है चाहे आप हिंदी मध्यम से हो या कोई अन्य मातृभाषा से तालुक रखते हो।
- कंप्यूटर – इस सब्जेक्ट में आपको कोडिंग और तरह तरह के भाषाए जैसे C , C ++ ,जावा आदि सिखाई जाती है जो की आपको आगे इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम में सिखाई जाती है।
इसके अलावा आपको एक ऑप्शनलअल सब्जेक्ट होता है , और वो है फिजिकल एजुकेशन जो हर स्ट्रीम्स जैसे आर्ट्स , कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में है लेकिन यह सब्जेक्ट हर स्ट्रीम में ऑप्शनल है यानि अगर आपको इस विषय में रूचि है तो आप इसे ले सकते है।
फिजिकल एजुकेशन क्या होता है ?
जिसमे योग, कसरत , ध्यान जो हमारे शरीर , दिमाग को स्वस्थ्य रखते है उसे हम फिजिकल एजुकेशन या शारीरिक शिक्षा कहते है। इस पर आपको अलग से परीक्षा भी होती है लिखित और फिजिकल भी। अगर आप अपना करियर स्पोर्ट्स में बनाना चाहते है तो इस विषय की पढाई आपका मार्गदर्शन करेगी। लेकिन हम आपसे कहे की अगर इस विषय को कम्पल्सरी करदे तो यह हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए एक योगदान होगा क्यूंकि यह सब्जेक्ट ऑप्शनल होने की वजह से बहुत स्टूडेंट्स इस विषय को टाल देते है लेकिन यह बहुत ही आवश्यक विषय है जो की आपको अपने जीवन में धैर्य रखना सिखाता है।
आप ने क्या सिखा
तीनों ही स्ट्रीम अपने आप में बहुत ही दिलचस्प है और अलग है। उसी प्रकार हर बच्चा अलग है , उनकी पसंद अलग भी अलग होती है। कोई आर्ट्स में तो कोई कॉमर्स या साइंस में अपना करियर बनाना चाहता है। 11th me kon kon se subject hote hai इस आर्टिकल में हमें आशा है आपको दी गई जानकारी से लाभ हुआ हो।